Contact Us

    दांतों में झनझनाहट की क्या है असली वजह ?

    दांतों में होने वाली झनझनाहट से जुड़ी 4 ऐसी समस्या, कर देगी डेंटिस्ट के पास जाने को मजबूर

    दांतों में झनझनाहट होना एक सामान्य सी बात है। यह समस्या हर व्यक्ति को होती है और लगभग हर व्यक्ति इस समस्या को नज़र अंदाज़ करता है | इस समस्या का समय पर जाँच करवाना बहुत ही आवश्यक है, अगर देरी हुई तो दांतों में सड़न जैसे परेशनी का सामना करना सकता है | आइये जानते है दांतों से जुडी 4 ऐसे समस्या, जिसका जानना बेहद ज़रूरी है :- 

     

    दांतों में झनझनाहट होने पर कौन सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है 

     

    दांतों का टूट जाना 

    कभी -कभी लम्बे समय तक दांतों में होने वाली झनझनाहट की समस्या पर ध्यान न देने से भी दांतों के टूटने जैसे समस्या का सामना करना पड़ सकता है |  दरअसल क्या होता है, जब  दांतों की जड़ों में नए नसों का उजगार होता है तो इसे कई दांत डैमेज हो जाते है और दांतों में तेज़ झनझनाहट होने लगता  है, जिसकी वजह से दांतों के टूटने जैसे समस्या का सामना करना पड़ सकता है | इस समस्या  का सही समय जाँच और इलाज करवाना बेहद ज़रूरी है | 

    See also  Smile Zone’s Recovery Guide - For the wisdom tooth extraction

    डॉ प्रिया वर्मा जो की डेंटिस्ट स्पेशलिस्ट है, उनका मानना है की नई नसों के उजागर से दांतों का टूटना और दांतों में तेज़ झनझनाहट होना आम सी बात है | अगर यह परेशानी काफी लम्बे तक चल रही है तो इससे नज़रअंदाज़ बिलकुल न करे और सही समय इस समस्या की पूरी तरह से जाँच करवाए |

    अगर समस्या से जुड़ी कोई भी सलाह लेना चाहते हो तो आप स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर से ले सकते है, यहाँ के डॉक्टर डेंटिस्ट में एक्सपर्ट है और इनके पास 19 सालों का तज़र्बा है |  

    दांतों में सड़न होना 

    लम्बे समय तक होने वाले दांतों में झनझनाहट, दातों में सड़न जैसी समस्या की ओर इशारा कर सकती है | क्या होता है की जब भी व्यक्ति जंक फ़ूड का सेवन करता है तो उसमे मिलने वाले केमिकल दांतों की सतह में जा कर  जमा हो जाते है और कुछ समय बाद दांतों में तेज़ झनझनाहट होने लगता है |  जिसकी वजह से दांतों सड़न जैसे समस्या उत्पान होने का खतरा बढ़ जाता है | इसिलए इस समस्या का सही समय पर इलाज करवाना बेहद आवश्यकता है | 

    See also  Reason Behind Sore Teeth After Waking Up

    दांतों की पल्प में सूजन आना 

    दांतों की पल्प या गुदो में सूजन आने को पल्पाइटिस भी कहा जाता है | यह सूजन दांतों के काफी अंदरूनी हिस्से में होता है जिसमे नसे और लोहित की आपूर्ति होती है | पल्पाइटिस होने से दांतों झनझनाहट ही नहीं और भी कई लक्षण का सामना करना पड़ता है ,जैसे की दांतों में दर्द, झुनझुनी, चेहरे का एक तरफ से सूज जाना इत्यादि | 

    ब्रुक्सिस्म (दांतों का पीसना )

    दांतों को अत्यधिक पीसना या जबड़े को दांतों से दबाना जैसे समस्या को ब्रुक्सिस्म  कहा जाता है | इस समस्या का खाने और बोलने के कार्य से कोई लेना-देना नहीं है |  यह आम तौर पर नींद के दौरान ही होता है | इस समस्या होने के मुख्य कारण है शराब का अधिक सेवन करना, स्लीप एपनिआ होना, कैफीन का अधिक सेवन करना, डिप्रेशन आदि | जिसकी वजह से दांतों में तेज़ झनझनाहट होती है और काफी लम्बे समय तक रहता है | 

    See also  Transform Your Smile With Invisalign