Contact Us

    six different ways with which doctors can change your smile

    गर्मी के मौसम में अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें? जाने एक्सपर्ट से कैसे पाएं दांतों की समस्या से निजात

    वैसे तो हर शख्स को अपने दांतों की देखभाल हर मौसम में करना चाहिए, लेकिन गर्मी का मौसम एक मौसम है जिसमे कई कारणों से दांतों में समस्या बढ़ जाती है | इसलिए इस मौसम दौरान दांतों का उचित देखभाल करना बेहद ज़रूरी  होता है | 

     

    स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के डॉक्टर प्रिया वर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो द्वारा यह बताया की गर्मी का मौसम विशेष रूप से बच्चों के लिए समर हॉलिडेस होता है, जो उनके दांतों की स्वास्थ्य को उपेक्षा करने में प्रेरित करता है | इस दौरान बच्चे और बालिग स्वीट्स और प्रोसेस्ड फ़ूड का सबसे ज्यादा सेवन करते है, जिससे दांतों में कई तरह के समस्याएं उत्पन्न हो जाती है | आइये जानते है कुछ ऐसे ही टिप्स जो दिलाये आपको दांतों की समस्या से निजात :- 

    See also  Things To Expect At A Dental Checkup

     

    1. गर्मी में पानी पीना है बेहद ज़रूरी :- इस मौसम में दांतों की सफाई के साथ पानी पीना भी बेहद ज़रूरी होता है | अगर शरीर हाइड्रेट नहीं होगा तो मुँह में लार की उत्पादन कम होगी जिससे कई दिक्कतों का सामना करना पद सकता है , क्योंकि पानी से बने लार बैक्टीरिया और दूसरे खाद्य के कणो को धोने का कार्य करती है, जिससे आपके जीभ और दांत दोनों ही साफ रहते है | 

     

    1. सॉफ्ट ड्रिंक का पेय कम कर दे :- गर्मियों में लोग सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन सबसे ज्यादा करते है | इन पेय पदार्थों में सबसे ज़्यादा शकर और एसिडिक तत्व मौजूद होते है, जो दांतो पर काफी नकारात्मक प्रभाव डालते है | यह खाद्य पदार्थ दांतों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है | इसलिए इन पेय का सेवन बिलकुल कम करे | 
    See also  Crossbite: Understanding Everything About This Dental Condition

     

    1. बर्फ को न चबाएं :- कई लोग गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने के लिए बर्फ को चबाया करते है, जिसके कारण मसूड़ों को काफी नुक्सान पहुंचता है और दांत टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है | इसलिए बर्फ को चबाने के बजाये ठन्डे पानी का सेवन कर सकते है | 

     

    1. बेहतर भोजन का सेवन करें :- इस मौसम में कोशिश करे की संतुलित भोजन का ही सेवन करें, ताकि आपके दांतों का स्वास्थ्य सही रहे | मीठे खानपान का सेवन कम करें क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पदार्थ दांतों में प्लाक को बिल्डअप करते है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है |   
    See also  What Is Orthodontic Wax, And How Can You Learn Ways To Use It?

     

    1. अच्छी तरह से ब्रश करें :- रोज़ाना हमेशा दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए | 

     

    यदि इससे जुड़ी कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर का चयन कर सकते है | इस संस्था के डॉक्टर प्रिया वर्मा ओरल हेल्थ केयर में स्पेशलिस्ट है, जो दांतों से जुड़ी समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकते है |