Contact Us

    डॉक्टर प्रिय वर्मा से जानिए कैसे किया जाता है, बच्चों के बॉटल से होने वाले दांतों में सड़न की समस्या का इलाज ?

    डॉक्टर प्रिय वर्मा से जानिए कैसे किया जाता है, बच्चों के बॉटल से होने वाले दांतों में सड़न की समस्या का इलाज ?

    स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रिया वर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो के माध्यम से यह बताया की बेबी बॉटल टूथ डिकेय बचपन में होने वाली एक ऐसी सड़न की समस्या है, जो अधिकतर शिशु, बच्चों और बहुत ही छोटे बच्चों के दांतों को प्रभावित कर सकती है | ज्यादातर यह सड़न बच्चों के ऊपरी दांतों में उत्पन्न होता है और धीरे-धीरे पूरे दांतों में फैलने लग जाता है | 

    बच्चों के दूध वाले दांत अस्थायी होते है, लेकिन वह फिर भी बहुत महत्वपूर्ण होते है | अब अगर बात करें कि ऐसा क्यों होता है तो इसके दो सबसे प्रमुख कारण होते है | सबसे पहला कारण यह है की इससे आपके बच्चों को भोजन को चबाने में काफी आसानी हो जाती है, ताकि उन्हें पर्याप्त भोजन मिल सके और एक स्वस्थ बच्चे के रूप में विकसित हो सके | 

    See also  Dental Measures That Need To Be Implemented During Any Festivities

     

    दूसरा कारण यह होता है कि यह अस्थायी दांत आने वाले नए वयस्कों दांतों के लिए जगह बनाये रखने का काम करते है | यदि बच्चों के दांत बहुत जल्दी झड़ जाते है तो इससे वयस्क दांत अपने उचित स्थान पर नहीं आ पाते | इसलिए यह बहुत ज़रूरी होता है की आपके बच्चों के दांत हमेशा स्वस्थ और सड़न रहित रहे |      

     

    अब अगर बात करें बच्चों के बोत्तल से होने वाले दांतों में सड़न के मुख्य कारण कौन-सा है तो सबसे प्रमुख कारण है मीठे पेय  का लगातार सेवन | खासकर उन बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित करता है जिन्हे अभी भी बोतल के माध्यम से दूध को पिलाया जाता है और दातों को साफ़ किये बिना ही उसे सुला दिया जाता है | इन्ही कारणों से  बच्चों के दांतों में धीरे-धीरे सड़न की समस्या उत्पन्न होने लग जाती है | 

    See also  What are the different types of dental crowns available out there?

     

    इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें और इस वीडियो को पूरा देखें | इसके अलावा आप स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर नामक यूट्यूब चैनल पर भी विजिट कर सकते है | इस चैनल पर इस विषय संबंधी संपूर्ण जानकारी पर वीडियो बनाकर पोस्ट की हुई है | 

     

    यदि आपका बच्चा बेबी बॉटल टूथ डिकेय की समस्या से प्रभावित हो गया है और इस समस्या का आप स्थायी इलाज करवाना चाहते है तो इसके लिए आज ही स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | आप चाहे तो वेबसाइट में मौजूद नंबरों से भी संपर्क कर सकते है |  

    See also  Dental Implants and Teeth Whitening: Why are these so popular?