Contact Us

    reasons for infection in teeth learn from dentist

    दांतों में संक्रमण क्यों होता है और इस से कैसे करें बचाव! इसके बारे में डॉक्टर से जानें

    अपने दांत और अपनी ओरल हेल्थ का सही ढंग से ध्यान न रखने पर आप कई तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। आपको बता दें कि आपके मुँह के जरिए आपके शरीर में कई तरीके के बैक्टीरिया पहुंचते हैं, जो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने मुंह और दांतों की सही ढंग से साफ-सफाई को करना बहुत ज़्यादा जरूरी माना जाता है। असल में दांतों में इन्फेक्शन या संक्रमण दांतों की सही ढंग से साफ-सफाई न करने की वजह से होता है। इस दौरान आपको कई तरह की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। आपको बता दें की हाल ही में हुई एक शोध के मुताबिक अगर आप दांतों की इन्फेक्शन से काफ़ी लंबे समय से परेशान हैं तो इस समस्या की वज़ह से आपको हार्ट अटैक या फिर  दिल का दौरा भी पड़ सकता है। इस लेख द्वारा जानते हैं कि आखिर यह दांतों में इन्फेक्शन क्यों होता है और इस समस्या से बचने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

     

    दांतों में इन्फेक्शन क्यों होता है?

    आम तोर पर कई ऐसे बैक्टीरिया हैं जो भोजन, पानी, लार और अन्य चीजों के माध्यम से मुंह में चले जाते हैं, जो की हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक माने जाते हैं। इस तरह के खतरनाक बैक्टीरिया के कारण आप ओरल हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्यायों का शिकार हो सकते हैं, इसके साथ ही आपके शरीर के आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। ज़्यादातर मामलों में लोगों के दाँतों में इन्फेक्शन भी इन्हीं बैक्टीरियाओं की वजह से होता है। आपको बता दें की दांतों का इन्फेक्शन अलग-अलग लोगों में, अलग-अलग कारणों की वज़ह से होता है और इसका सही वक़्त पर इलाज न होने पर समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

    See also  Breastfeeding Week: How Does Breastfeeding Affect Oral Health

     

    दांतों में इन्फेक्शन के कुछ प्रमुख कारण

    1. अपने दांतों की सही तरीके से साफ-सफाई न करना। 
    2. अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ और सोडा आदि का बहुत ज़्यादा सेवन करना। 
    3. धूम्रपान और शराब का सेवन करना। 
    4. मुँह का सूखा रहना। 
    5. गंभीर कैविटी का होना। 
    6. टूटे, चिपके या चटके हुए दांतों का होना। 
    7. दांतों का पुराना दर्द होना। 
    8. दांतों के हिलने की समस्या का होना। 
    9. बैक्टीरियल इन्फेक्शन होना। 
    10. दांत से जुड़ी बीमारी होना। 
    11. मसूड़ों (पीरियडोंटल) रोग होना 
    12. दांत में चोट लगना 

     

    दांतों में संक्रमण के लक्षण

    आमतौर पर आपको दाँतों का संक्रमण होने की वजह से दांतों में दर्द, सड़न, कैविटी और आपके खाने-पीने में तकलीफ हो सकती है। इसके साथ ही दांतों में संक्रमण होने की वजह से आपकी पूरी ओरल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके दाँतों में संक्रमण होने की वज़ह से आम तोर पर दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं। 

    1. गर्म और ठंडे खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशीलता का होना। 
    2. मसूड़ों का पीछे हट जाना। 
    3. दांतों का ढीला होना। 
    4. खाने-पीने के दौरान दर्द का होना। 
    5. खाना निगलने में समस्या का होना। 
    6. दांतों में सड़न का होना। 
    7. दांत में तेज दर्द और धड़कन। 
    8. दांतों से पानी का आना। 
    9. दांतों में काली पपड़ी का बनना।
    10. मसूड़ों में सूजन का आना। 
    11. लगातार सिर दर्द का होना।
    12. जबड़े में दर्द होना। 
    13. मुंह, दांतों और दांतों के आस-पास काफी सूजन का होना। 
    14. मुंह का स्वाद खराब हो जाना। 
    15. गंभीर और लगातार दांत दर्द, जबड़े की हड्डी, गर्दन या कान तक फैलता है।
    16. मुँह खोलने में तकलीफ होना। 
    17. कोमल एवं/या सूजी हुई लिम्फ नोड्स।
    18. लगातार बदबूदार वाली सांस का होना। 
    19. बुखार का होना। 
    20. आमतौर पर बीमार महसूस करना।
    See also  Dental Veneers and Its Benefit

     

    दांतों के संक्रमण से कैसे बचें?

    आमतौर पर दांतों की जड़ों में संक्रमण को एपिकल पीरियडोंटाइटिस की समस्या भी कहा जाता है। इस तरह की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर ही आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ठीक समय पर डॉक्टर की सलाह लेना और इस समस्या का इलाज करवाने से आप गंभीर से गंभीर नुकसान से अपना बचाव कर सकते हैं। अगर आप सही समय पर अपना इलाज नहीं करवाते हैं तो यह समस्या बढ़ सकती है, और आपके दाँतों को इससे गंभीर नुक्सान होता है। लम्बे समय तक आपके दांतों में संक्रमण बने रहने की वजह से आपके दांत टूट सकते हैं और टूटकर गिर भी सकते हैं। आपको बता दें कि जब दांतों में संक्रमण होता है और इसके गंभीर होने पर यह आपके दिमाग तक भी पहुंच सकता है। आमतौर पर आपको अपने दांतों के संक्रमण या फिर इन्फेक्शन से अपना बचाव करने के लिए आपको अपने दाँतों की साफ़ सफाई का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। जैसे सुबह और शाम ब्रश कर के अपने दांतों और मुंह की सही ढंग से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको एपिकल पीरियडोंटाइटिस जैसी समस्या का खतरा नहीं रहता है। 

    See also  Vital Dental Must-Have Components for Emergencies at Home or Travel

     

    निष्कर्ष : आज के समय में अपने दाँतों को ढंग से साफ़ न करने पर दाँतों का संक्रमण हो सकता है। लोगों का खान पान सही न होने की वजह से यह समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे कई बैक्टीरिया जो भोजन, पानी, लार और अन्य चीजों के जरिए हमारे मुँह में जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह खतरनाक बैक्टीरिया ओरल हेल्थ से जुड़ी कई समस्यायों को पैदा करते हैं। इसलिए दातों को संक्रमण से बचाने के लिए खानपान हेल्दी होना चाहिए। ऐसे फूड्स जो आपके मसूड़ों और दांतों को हेल्दी रखें, उनको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके इलावा आप अपने दाँतों को फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से साफ़ कर सकते हैं। इसके साथ आप दो से तीन बार ब्रश करें। इसके अलावा आपको एपिकल पीरियडोंटाइटिस जैसी समस्या का लक्षण दिखते ही डॉक्टर से तुरंत मुलाकात करें। इलाज न करवाने पर समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपको भी दांतों से जुड़ी कोई समस्या है और यह गंभीर हो गई है, और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाके अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।