Contact Us

    FAQs of Dental filling undergone patient

    दांतों में फिलिंग के बाद क्या गर्म खाने का सेवन किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

    दांत हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जो हमें खाना खाने और खाने को चबाने में मदद करते हैं। इसलिए दांतों का स्वस्थ होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। कई बार कुछ मीठा या फिर बाहर का खाना खाने से दांतों में कीड़ा लग जाता है, जिसकी वजह से यह खराब हो जाते हैं। खराब या फिर कीड़े लगे दाँतों को फिलिंग से ठीक किया जाता है। आम तौर पर, दांतों में फिलिंग को डेंटल फिलिंग या फिर कैविटी फिलिंग के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब सड़न की वजह से दांत खराब हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति में एक व्यक्ति, दांतों में दर्द और कुछ भी खाने-पीने में समस्या का अनुभव कर सकता है। इस तरह के मामलों में दांतों में फिलिंग की सहायता से ऐसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। दांतों में फिलिंग करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले, खराब दांतों के टिश्यूज को निकलते हैं, दांतों में लगी कैविटी को साफ़ किया जाता है और फिर इसके बाद, कैविटी वाली जगह को भरने के लिए फिलिंग मैटीरियल को लगाया जाता है। दांतों में फिलिंग मैटेरियल को भरवाने के बाद, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि क्या वह इसके बाद गर्म खाने का सेवन कर सकते हैं? इस सवाल के बारे में जान लेना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे दांतों में फिलिंग के बाद रिकवरी में काफी ज्यादा मदद प्राप्त होती है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  What are the questions that patients who underwent dental filling usually ask?

    क्या दांतों में फिलिंग करवाने के बाद गर्म खाने का सेवन करना ठीक होता है? 

    दरअसल, दांतों में फिलिंग के बाद इसके ठीक होने पर ख़ास ध्यान रखना होता है। आम तौर पर, इसके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, कि इस दौरान व्यक्ति किस चीज का सेवन कर रहा है और किस चीज का सेवन नहीं कर रहा है। असल में, इस दौरान इन तमाम चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। ऐसा करने से इसकी रिकवरी दर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होती है। दरअसल, यहां पर सवाल इस बात का है, कि क्या दांतों में फिलिंग के बाद गर्म खाने का सेवन किया जा सकता है? डॉक्टर की माने तो, दांतों में फिलिंग करवाने के बाद कुछ वक्त तक के लिए किसी भी तरह की चीज या फिर आहार का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि दांतों में फिलिंग करवाने के बाद प्रभावित हिस्सा काफी ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है, जिसकी वजह से, इस तरह की स्थिति में, बहुत ज्यादा गर्म या फिर बहुत ज्यादा ठंडे खाने का सेवन करने से दाँतों में तकलीफ और जलन जैसी समस्या बढ़ सकती है। यहां तक की डॉक्टरों का यह भी कहना है, चाहे दांतों में फिलिंग के कुछ दिन बीत जाये, पर फिर भी इस तरह की स्थिति में, बहुत ठंडा और बहुत गर्म चीजों का सेवन करना दांतों के लिए सही नहीं होता है। दांतों में फिलिंग के बाद, आप गर्म या फिर ठंडे आहार का सेवन कब कर सकते हैं, इसके बारे में आप अपने डॉक्टर के साथ संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  डॉक्टर प्रिया वर्मा ने बताया की प्रेगनेंसी के दौरान कैसे रख सकते है मौखिक स्वास्थ्य का ख्याल

    दांतों में फिलिंग के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है? 

    दांतों में फिलिंग के बाद, बहुत सी ऐसी बातें होती हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, जैसे कि 

    1. इस दौरान सख्त आहार का सेवन न करें 
    1. डॉक्टर द्वारा दी गई हर सलाह का पालन करें। 

    निष्कर्ष:

    दांत हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, जिनकी सहायता से हम खाने को चबा पाते हैं। जब सड़न की वजह से दांत खराब हो जाते हैं, तो उस दौरान डेंटल फिलिंग का इस्तेमाल किया जाता है। दांतों में फिलिंग करवाने के बाद प्रभावित हिस्सा काफी ज्यादा सेंसिटिव होता है, इसलिए इस तरह की स्थिति में, बहुत ज्यादा गर्म या फिर बहुत ज्यादा ठंडे खाने का सेवन करने से दाँतों में तकलीफ और जलन जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान, कुछ वक्त तक के लिए किसी भी तरह की चीज या फिर आहार का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर दांतों में मौजूद समस्या का इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर आपकी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    See also  Want To Fix A Gummy Smile? Learn More About Gum Contouring Treatment