Contact Us

    Can yellow teeth be whitened with these 2 ayurvedic remedies.

    क्या इन 2 घरेलू आयुर्वेदिक तरीकों से पीले दांतों को सफेद किया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

    चमकदार और हेल्दी दांत हर किसी को पसंद होते हैं, क्योंकि ये किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी को काफी ज्यादा निखारते हैं। पर आजकल कई ऐसे लोग हैं, जो दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। दरअसल, ऐसे लोगों को अपना पेस्ट बदलने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले ऐसे कई पेस्‍ट है, जो अपनी क्‍वॉल‍िटी का वादा करते हैं, पर आम तौर पर उसका इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति के दांतों को किसी भी तरह कोई फायदा नहीं मिलता है, उल्टा इससे दांत काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं। आपको बता दें कि एक व्यक्ति को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जैसे कि दांतों में बदबू आना, पीलापन, पायरिया, गम डिजीज, प्‍लॉक, कीड़े लगना आदि। 

    अगर इस तरह की समस्याओं का इलाज समय पर नहीं किया जाता है, तो यह आगे चलकर आपके दांतों लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती हैं। दरअसल, दांतों में बदबू, पीलापन, पायरिया, गम डिजीज, प्‍लॉक, कीड़े लगना आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने और दांतों को पीले से सफेद करने के लिए कुछ घरेलू आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है, कि वह कौन से घरेलू आयुर्वेदिक तरीके हैं, जिनसे पीले दांतों को सफेद किया जा सकता है? तो ऐसे में, हल्दी टूथपेस्ट, नीम टूथपेस्ट, दालचीनी पेस्ट, बेकिंग सोडा से बना टूथपेस्ट और तुलसी का टूथपेस्ट जैसे कुछ घरेलु आयुर्वेदिक तरीके दांतों को पीले से सफेद बनाने में काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। दरअसल, यह तरीके प्राकृतिक और केमिकल फ्री होते हैं, इसलिए यह दांतों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे इसके डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

    See also  Tips to Choose a Pediatric Dentist?

    पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू आयुर्वेदिक तरीके

    1. हल्दी का टूथपेस्ट 

    दरअसल, हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, वैसे तो हल्दी में कई तरह के एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, पर हल्दी में पाए जाने वाला करक्‍यूम‍िन, दरअसल दांतों को मसूड़ों की बिमारिओं से दूर रखता है। यह हमारे दांतों के लिए एक बेहतर माउथवॉश की तरह काम कर सकता है, क्योंकि इससे दांतों में प्‍लॉक, बैक्‍टेर‍िया जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती है और दांतों से पीलापन दूर हो जाता है। 

    इस्तेमाल: दरअसल, इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले हल्दी पाउडर में सेंधा नमक और सरसों का तेल मिलाएं, और एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद, इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगली की मदद से दांतों पर लगाएं। इससे दांतों में मौजूद समस्या खत्म हो जाएगी। 

    1. नीम का टूथपेस्ट 
    See also  Tips To Make Your Dental Visit More Comfortable

    दरअसल, दांतों की समस्याओं से बचने के लिए दांतों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, अगर दांतों की अच्छे तरीके से सफाई न की जाये, तो दांतों में कीड़े लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल, अगर एक बार दांत में कीड़ा लग जाये, तो यह दांत को अंदर से खोखला कर देता है। दरअसल, इस तरह की गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीम से बने नेचुरल टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेचुरल टूथपेस्ट दांतों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें, कि अगर नीम से बने इस पेस्ट को रोजाना अपने दांतों पर लगाया जाये, तो इससे दांतों में कीड़े लगने की समस्या नहीं होती है और दांत सफेद भी हो जाते हैं। इसके अलावा, आप नीम की दातुन से भी अपने दांतों की सफाई कर सकते हैं, जिससे कि आपके दांतों में कभी कीड़े की समस्या नहीं होगी। 

    See also  Which are the best food options to make your teeth strong and healthy?

    इस्तेमाल: दरअसल, नीम के टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के लिए आप, सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीस लें, और उसके बाद उसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इस से अपने दांतों की सफाई करें। 

    निष्कर्ष

    अगर आपको भी दांतों में पीलेपन की समस्या है, तो आप इन आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।