Contact Us

    Can yellow teeth be whitened with these 2 ayurvedic remedies.

    पीले दांतो से छुटकारा पाने के 5 घरेलू नुस्खे क्या हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें!

    दांत शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होते हैं, जो खाना चबाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। दरअसल, यह शरीर का महत्वपूर्ण अंग होने के साथ -साथ चेहरे की सुंदरता का भी एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। आज के समय में लगभग सभी लोगों को खराब खान -पीन और जीवनशैली की गलत आदतों की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें दाँतों का पीला पड़ना एक प्रमुख समस्या मानी जाती है। दांतों का पीलापन एक आम दिक्कत है, पर अगर वक्त रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो यह दांतों की कई गंभीर दिक्कतों का कारण बन सकती है। 

    आम तौर पर, दांतों का पीलापन एक व्यक्ति की सुंदरता को भी छीन लेता है और उसको किसी तरह की गंभीर समस्या में डाल देता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों में पीलापन होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें रोजाना दांतों का अच्छे से साफ़ न करना, उम्र का बढ़ना, आनुवंशिकता होना, गलत खान पान का सेवन करना और खराब जीवनशैली आदि शामिल हो सकते हैं। इस तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आपको कम से कम महीने में एक बार दंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए और अपने दांतों को अच्छे से चेक करवाना चाहिए। 

    इसके अलावा, पीले दांतो से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें स्ट्रॉबेरी का पेस्ट, सेब, नींबू का जूस या फिर नींबू के छिलके, संतरा, तुलसी के पत्ते, नमक, और बेकिंग सोडा जैसे कुछ घरेलू नुस्खे शामिल हो सकते हैं। दरअसल, इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से दांतों की चमक को वापस लाया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  गर्मी के मौसम में अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें? जाने एक्सपर्ट से कैसे पाएं दांतों की समस्या से निजात

    पीले दांतो से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

    1. स्ट्रॉबेरी

    हम में ज्यादातर लोगों को स्ट्रॉबेरी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। असल में, ये खाने में जितनी ज्यादा अच्छी होती है, उतनी ही दांतों की समस्याओं को कम करने में मददगार साबित होती हैं, जैसे कि दांतों का पीलापन दूर करना। दाँतों के पीलापन को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर इससे कम से कम हफ़्ते में तीन बार दाँतों को साफ करें और फिर इसके बाद साफ़ पानी से अपने मुँह को धो लें। 

    1. सेब

    सेब सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, इस बात को लगभग सभी जानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सेब को चबाने पर इसका निकलने वाला एसिडिक गुण दांतों की समस्याओं के लिए काफी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है, यह दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 

    1. नींबू
    See also  आखिर क्यों जरूरी होता है, दांतों के रिटेनर को साफ करना? डॉक्टर से जाने

    दरअसल, नींबू में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दांतों की समस्याओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आम तौर पर, नींबू का ब्लीचिंग गुण दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप नींबू का छिलका दांतों पर अच्छे तरीके से घिस सकते हैं, या फिर नींबू के रस से कुल्ला कर सकते हैं। 

    1. संतरा

    आम तौर पर, संतरा सेहत के साथ -साथ दांतों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरा में विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न केवल मुँह के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि दांतों के पीलेपन को दूर करके दांतों की चमक को वापस लाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। 

    1. तुलसी के पत्ते

    हालांकि, तुलसी में अनेकों गुण पाए जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं, कि तुलसी दांतों के पीलेपन को भी दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकती है। इसके लिए आप तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट त्यार कर सकते हैं और इससे हफ्ते में कम से कम चार बार अपने दाँतों को अच्छे तरीके से साफ़ कर सकते हैं। इससे दांतों को साफ़ करने के बाद अपने मुँह को साफ़ पानी से अच्छे तरीके से धो सकते हैं। 

    See also  दांतो की परेशानी का करना पड़ रहा है सामना तो अच्छे डेंटिस्ट को एक बार जरूर दिखाना

    निष्कर्ष: दांत न केवल हमारे शरीर का बल्कि हमारे चेहरे की सुंदरता का भी एक महत्वपूर्ण अंग होते हैं। असल में, दांत जीवन जीने के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह खाना चबाने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। जीवन शैली की गलत आदतों और गलत खानपान की वजह से लोगों को दाँतों से जुडी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें दाँतों का पीलापन शामिल होता है। दांतों का पीलापन एक व्यक्ति की सुंदरता को भी छीन लेता है। इस तरह की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें दांतों की अच्छे तरीके से सफाई न करना, नियमित दांतों का चेकअप न कराना, उम्र का बढ़ना, आनुवंशिकता होना, गलत खान पान का सेवन करना और जीवनशैली की खराब आदतों को अपनाना शामिल हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप महीने में एक बार डॉक्टर से चेकअप करवाने के साथ -साथ आप इस लेख में बताये कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।