अक्सर, लोग गलत खानपान की वजह से दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। पर, रोजाना दांतों की अच्छे तरीके से देखभाल करने और दिन में दो बार ब्रश करने के बावजूद भी कुछ लोग मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न होना और मसूड़ों में तकलीफ होना जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके लिए वह रोजाना डेंटिस्ट के पास जाते हैं, पर फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है। डॉक्टर के अनुसार, बहुत बार दांतों से जुड़ी समस्याओं का कारण केवल दांतों की देखभाल न करना ही नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे डायबिटीज, एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कुछ समस्याएं भी दांतों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
दांत की सेहत को खराब करने वाली बीमारियां!
- डायबिटीज
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डायबिटीज अपने आप में ही एक गंभीर मेडिकल स्थिति है, जिस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अगर काफी लंबे वक्त तक इस समस्या पर ध्यान न दिया जाये और वक़्त रहते इस समस्या का इलाज न किया जाये, तो इससे डायबिटीज से पीड़ित मरीज को नसों से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों को डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या होती है, असल में उन पीड़ित लोगों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है। आम तौर पर, इसी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर लोगों को संक्रमण होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, इससे न केवल डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की दाँतों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि इसकी वजह से पीड़ित लोगों को गम डिजीज या फिर कम उम्र में ही दांतों के टूटने की समस्या बनी रहती है।
- एनीमिया
आम तौर पर, इस बात को तो लगभग सभी जानते ही होंगे, की एनीमिया का मतलब शरीर में खून की कमी से होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है, मतलब कि जब शरीर में पर्याप्त खून नहीं होता है, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। दरअसल, शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर एक व्यक्ति के मसूड़ों का रंग हल्का पीला पड़ जाता है। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण शरीर में विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों की होती है। आम तौर पर, शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स की सहायता से न केवल एक व्यक्ति के मसूड़ों में मजबूती आती है, बल्कि इससे दाँतों से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं का खतरा भी काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसके अलावा, एनीमिया जैसी समस्या से पीड़ित लोगों के दांत अक्सर कमजोर रहते हैं।
- किडनी डिजीज
असल में, किडनी से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं से पीड़ित लोगों को अपनी दाँतों की सेहत पर महत्वपूर्ण ध्यान देने की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है। विशेष तौर पर, किडनी के मरीजों को दांतों की सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही को नहीं बरतनी चाहिए। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी कोई गंभीर समस्या होती है, तो इस दौरान शरीर से टॉक्सिन्स पूरी तरीके से बाहर नहीं निकल पाते हैं और ऐसे में अक्सर व्यक्ति मुंह से बदबू आने की समस्या का शिकार हो जाता है। दांतों से जुड़ी इस तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- ऑस्टियोपोरोसिस
आम तौर पर, ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिस में न केवल एक व्यक्ति की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो जाती हैं, बल्कि इस दौरान एक व्यक्ति के गिरने पर हड्डियां फ्रेक्चर तक हो जाती हैं। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से पीड़ित लोगों के जबड़े कमजोर होने के
साथ- साथ दांत भी कम उम्र में ही टूटने लग जाते हैं। इसलिए ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से पीड़ित लोगों को इस समस्या को बिल्कुल भी हलके में नहीं लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
निष्कर्ष: दांतों की पूरी तरीके से देखभाल करने और दिन में दो बार ब्रश करने के बावजूद भी बहुत से लोगों को दांतों से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस तरह की समस्या से परेशान हो जाते हैं और बार-बार डेंटिस्ट के पास के जाते हैं और फिर भी समस्या का हल नहीं निकलता। अक्सर दांतों से जुड़ी समस्याओं का कारण दांतों की अच्छे से देखभाल न करना ही नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे डायबिटीज, एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी डिजीज और साथ में हाई ब्लड प्रेशर जैसी कुछ बीमारियां भी शामिल हो सकती हैं, जिनका वक्त रहते इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की आम से गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।