दांत हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं, जो जिंदगी को आसान बनाने में हमारी काफी ज्यादा मदद करते हैं। दरअसल, दांत जीवन में महत्वपूर्ण होने के साथ- साथ हमारे शरीर का भी एक मुख्य अंग होते हैं, जो खाने को चबाने, पाचन को एक दम बढ़िया बनाने और साथ में एक व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाये रखने में एक मतवपूर्ण भूमिका को निभाते हैं। आम तौर पर, इस में किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि एक व्यक्ति के सेहतमंद दांत उसकी पर्सनालिटी को निखारने के साथ- साथ उस के अच्छे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और स्पष्ट वाणी के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।
अक्सर जीवन में खाने पीने की ग़लत आदतों को अपनाने के कारण लोग दाँतों से जुड़ी तरह- तरह कि समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, जिनको कई बार आम समझ कर लोग नज़रअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति के दौरान मसूड़ों में दिखने वाले किसी भी तरह के कोई भी आम से गंभीर बदलाव बहुत सी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। क्योंकि, इस पर डॉक्टर का भी यही कहना है, कि मुंह की सेहत हमारे पूरे शरीर से जुड़ी हुई होती है, इसलिए अगर मुंह में किसी भी तरह की बीमारी होती है, तो वह हमारी पूरी शारीरिक सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। दरअसल, अगर वक्त रहते दांतों में दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान न दिया जाये, या फिर वक्त रहते इन का इलाज न किया जाये, तो दांतों में होने वाली समस्या केवल दाँतों तक ही सीमित नहीं रह जाती, बल्कि इसकी वजह से शरीर में बड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
आम तौर पर, आपको इस के बारे में बता दें, कि कई बार दांतों में होने वाली बहुत सी छोटी- छोटी परेशानियां काफी ज्यादा बड़ी समस्या का रूप धारण कर लेती हैं, जिसमें मसूड़ों से खून आना, लगातार मुंह से बदबू आना, दांतों में असामान्य दर्द होना, दांतों का रंग बदल जाना और साथ में मसूड़ों में सूजन या फिर छाले हो जाना जैसी बीमारियां शामिल होती हैं। हम में से ज्यादातर लोगों को इसके बारे में, पूरी तरीके से जानकारी प्राप्त नहीं होती है, इसलिए, इन को नज़रअंदाज करके बाद में काफी ज्यादा पछताते हैं। इसलिए इन पर वक्त रहते ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
दाँतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं किसी बड़ी बीमारी का संकेत
- मसूड़ों से खून आना
दरअसल, अगर किसी चीज का सेवन करते वक्त या फिर ब्रश करते वक्त मसूड़ों या दांतों में से खून आता है, तो यह समस्या आम नहीं हो सकती। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक जिंजिवाइटिस या फिर पीरियडोनटाइटिस मसूड़ों से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर लंबे वक्त तक इस समस्या को आम समझकर नज़रअंदाज किया जाये, तो यह दाँतों के ढीले होने और दाँतों के गिरने का कारण बन सकती है। अगर आपको इस तरह का कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि किसी भी गंभीर समस्या को पैदा होने से पहले ही रोका जा सके।
- मुंह से लगातार बदबू आना
हालांकि, अपने मुँह की अच्छे तरीके से सफाई करने के बावजूद भी आपको मुंह से बदबू आना जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो यह मुंह की सफाई की कमी के साथ- साथ पेट की समस्याओं, डायबिटीज और मसूड़ों के इन्फेक्शन जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। साँसों से बदबू आना जैसी स्थिति के दौरान आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि इस से जुड़ी कोई भी गंभीर बीमारी का आसानी से पता लगाया जा सके।
- दांतों में लगातार असामान्य दर्द होना
आम तौर पर, ठंडा, गर्म या फिर किसी भी प्रकार के मीठे का सेवन करने पर, दांतों में महसूस होने वाली झनझनाहट दांतों की सड़न, इनेमल की कमजोरी और नर्व में संक्रमण होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, आम समझ कर समस्या को लगातार नजरअंदाज करने पर समस्या आम से काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है और आपको आखिर में रूट कैनाल जैसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है।
- मसूड़ों में सूजन या छाले होना
दरअसल, कभी कभार मसूड़ों में सूजन, दर्द या फिर मुंह में छाले जैसी समस्या बनी रहना किसी गंभीर संक्रमण, विटामिन की कमी और कई बार गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है। इस तरह की स्थिति के दौरान, अगर दवा लेने के बाद भी आपके मुंह में छाले ठीक नहीं होते हैं, तो आप को तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे में, बहुत से लोग इस तरह की समस्या को आम समझ कर नज़रअंदाज कर देते हैं और बस एक पेन किलर लेकर काम चला लेते हैं। ऐसा लगातार करने पर समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है।
निष्कर्ष: हालांकि, दांत हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो खाने को चबाने, पाचन को एक दम बढ़िया बनाने और एक व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाने का काम करते हैं। पर, दांतों में होने वाली बहुत सी छोटी- छोटी परेशानियां कई बार किसी बड़ी समस्या का रूप धारण कर सकती हैं, जिसमें मसूड़ों से खून आना, लगातार मुंह से बदबू आना और मसूड़ों में सूजन या छाले होना जैसी बीमारियों का किसी बड़ी समस्या में बदल जाना शामिल होता है। वक्त रहते इन बिमारियों का इलाज होना महत्वपूर्ण है, ताकि आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी बीमारी का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।