लगभग सभी लोगों को पता होता है, कि अक्ल दाढ़ निकलें पर कितना ज्यादा दर्द और परेशानी होती है। इस तरह की स्थिति में एक व्यक्ति के लिए घर और बाहर का काम करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आम तौर, यह दाढ़ लगभग 17 से 25 साल तक कि उम्र के बीच में निलती है, जो काफी ज्यादा दर्द देकर आती है और हर वक्त दर्द करती रहती है। कई लोग दर्द को कम करने के लिए और इस की अच्छे से सफाई न होने की वजह से इस को बाहर निकलवा देते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अक्ल दाढ़ निकलवाना एक आम डेंटल प्रक्रिया है। आम तौर पर, ज्यादातर मामलों में यह काफी ज्यादा पीड़ादायक होता है। आम तौर पर, अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद मरीजों के लिए इसका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की स्थिति में, अक्ल दाढ़ को निकलवाने के बाद सही तरीके से और जल्दी ठीक होने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। गलत खानपान से होने वाली रिकवरी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। इसलिए, इस दौरान खाने के प्रति सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अगर आप सर्जरी के बाद, सही डाइट का सेवन नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से इस दौरान होने वाली इन्फेक्शन, दर्द और सूजन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
आम तौर पर, अक्ल दाढ़ निकलवाने की प्रक्रिया किसी डेंटिस्ट या फिर ओरल सर्जन द्वारा की जाती है। इस तरह की स्थिति में, बहुत बार अक्ल दाढ़ टेढ़ी या फिर मसूड़ों के अंदर फंसी हुई होती है, जिसको निकलवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसे न निकलवाने पर एक व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इसके बाद इस दाढ़ को निकलवाने के बाद मसूड़ों में एक खुला घाव बन जाता है। आम तौर पर, इस काम खून का थक्का बनाना होता है, जो घाव को भरने का प्रोसेस शुरू करता है। इस तरह की स्थिति में, अगर पीड़ित व्यक्ति सख्त, गरम या फिर ज्यादा चबाने वाला खाना खा लेता है, तो इसकी वजह से स्थिति न केवल पीड़ादायक बनती है, बल्कि क्लॉट भी हट जाता है। इसलिए, इस दौरान अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह प्रदान की जाती है। ऐसे में, इससे पीड़ित
बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता है, कि आखिर इस तरह की स्थिति में वह किन चीजों का सेवन कर सकते हैं? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद पीड़ित व्यक्ति को ठंडी और नरम चीजों का सेवन करना चाहिए, जिस में दहीं, आइसक्रीम, वेजिटेबल सूप, दाल का सूप और शेक या स्मूदी शामिल हो सकती है। दाढ़ निकलवाने के बाद, इन सब का सेवन ठीक होने की प्रक्रिया को आसान और तेज कर देता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद इन चीजों का सेवन होता है फायदेमंद !
- दही का सेवन करना
दरअसल, आपको बता दें, कि एक तो दही की तासीर काफी ज्यादा ठंडी होती है और दूसरा इसको आसानी से खाया जा सकता है। इसलिए, दाढ़ निकलवाने के बाद इसका सेवन काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। आम तौर पर, दही में न केवल प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि इससे मसूड़ों को बन्हि काफी ज्यादा आराम मिलता है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं, जिसमें पाचन में सुधार होना और साथ में कब्ज से छुटकारा मिलना शामिल होता है।
- आइसक्रीम का सेवन करना
हालांकि, अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद आप आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, पर आइसक्रीम बिना नट्स वाली ही होनी चाहिए। क्योंकि, आइसक्रीम में मौजूद नट्स घाव में फंस सकते हैं, जो मसूड़े में दर्द पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आइसक्रीम का सेवन दर्द और सूजन को कम कर देता है।
- वेजिटेबल सूप का सेवन करना
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद आप वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं, पर यह लिक्विड डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इससे घाव भरने में मदद मिलती है।
- किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
अक्ल की दाढ़ निकलवाने के बाद आपको निम्नलिखत चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, जैसे कि
- सख्त और कुरकुरे खाने।
- मसालेदार और बहुत गर्म खाना।
- नट्स और बीज।
- सिगरेट और शराब।
निष्कर्ष : अगर अक्ल दाढ़ टेढ़ी हो या मसूड़ों के अंदर फंसी हो, तो उसे निकलवा देना ही बेहतर होता है, नहीं तो व्यक्ति को इससे जुड़ी कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। अक्ल दाढ़ निकलवाना एक आम डेंटल प्रक्रिया होती है, जो केवल डेंटिस्ट या फिर ओरल सर्जन द्वारा की जाती है। अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद आपको खाने पीने की काफी ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। अगर सर्जरी के बाद, सही डाइट का सेवन न किया जाए, तो इससे इन्फेक्शन, दर्द और सूजन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए, अक्ल दाढ़ निकलवाने पर आपको केवल ठंडा और नरम खाना खाने की जरूरत होती है। ऐसा न करने पर, ब्लड क्लॉट हट सकता है और घाव भरने में समय लग सकता है। जिससे स्थिति और भी ज्यादा दर्दनाक हो जाती है। ठंडे खाने का सेवन करने से न केवल मसूड़ों को आराम मिलता है, बल्कि इससे दाढ़ में होने वाला दर्द भी कम हो जाता है और ठीक होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इसके अलावा, ध्यान रहे अक्ल दाढ़ निकलवाने के कम से कम 24 घंटे तक थूकना तो बिल्कुल भी नहीं होता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।