Contact Us

    causes-and-treatment-of-black-spots-on-teeth

    किस उम्र में निकलती है अक्ल दाढ़? आखिर किन परिस्थितियों में अक्ल दाढ़ निकलवाना होता है बेहद महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दरअसल, आज के समय में ज्यादातर लोग अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त रहते हैं और इस बीच वह अपनी और अपने मुँह की अच्छे तरीके से बिल्कुल देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से वह दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इसके कारण उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इससे न केवल उनके रोजाना के काम प्रभावित होते हैं, बल्कि इसकी वजह से उनकी पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। दांतों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा दर्द देने वाली होती हैं, इसलिए दांतों से जुड़ी इन समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए आपको अपने दांतों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    इन चीजों को देखते हुए आज युवाओं में, दांतों से जुड़ी समस्याओं का होना लाजमी है। क्योंकि, लोग वक्त रहते अपने दांतों की देखभाल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उन को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसलिए, लोगों में दांतों से जुड़ी

    समस्याओं का होना एक बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। दरअसल, कई बार लोगों को दांतों के निकलने पर काफी ज्यादा दर्द, सूजन, संक्रमण और जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि, कुछ लोगों में यह दांत बिना किसी दर्द, सूजन और संक्रमण के बाहर निकल आता है। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति ज्यादातर दाढ़ को निकलवाने पर होती है। जब दाढ़ निकालते वक्त आपको दर्द या फिर यह टेडी या फिर मॉस में होती है, तो यह इस दौरान काफी ज्यादा दर्द देती है, जिसके कारण कई लोग इसको मुँह में से निकलवा देते हैं और रोज रोज होने वाले गंभीर दर्द से छुटकारा पा लेते हैं। 

    See also  होममेड टूथ पाउडर से हम कैसे - मसूड़ों के ढीलेपन, खून निकलने और सांसों की बदबू से पा सकते है निजात?

    अगर हम बात करें अक्ल दाढ़ की तो इसे मेडिकल भाषा में विजडम टूथ के नाम से भी जाना जाता है, जो लगभग 17 से 25 साल की उम्र के बीच में निकल जाती है। यह दाढ़ युवाओं में दांतों से जुड़ी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जिसके निकलने पर लोगों को कई समस्या का सामना करना पड़ता है और कुछ लोगों में यह दांत बिना पेरशानी के आराम से निकल जाता है। ऐसे में, बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि

    आखिर किन हालातों में अक्ल दाढ़ को निकलवाना पड़ता है? दरअसल, बार-बार दर्द या फिर संक्रमण का होना, दांत आधा निकला हुआ होना, इससे दूसरे दांतों को नुकसान पहुंचाना, रसौली बनने का खतरा होना और दांतों की सफाई में दिक्कत होना जैसी परिस्थितियों में अक्ल दाढ़ को निकलवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    अक्ल दाढ़ निकलने का समय!

    डॉक्टर के अनुसार, एक व्यक्ति के मुंह में अक्ल दाढ़ 17 से 25 साल की उम्र के बीच आ जाती है, जो कई बार काफी दर्द के होती है और कई बार बिना दर्द के होती है। इसकी स्थिति हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि बहुत से लोगों में यह दाढ़ 30 साल के बाद भी निकल जाती और कुछ लोगों में उम्र भर निकलती ही नहीं है। दरअसल, अक्ल दाढ़ को निकलवाने के संकेत तब होते हैं, जब यह जबड़े के अंदर ही फंसी रह जाती है और काफी ज्यादा दर्द और सूजन का कारण बनती है। 

    See also  स्वप्रतिरक्षी स्थितियां आपके मौखिक स्वास्थ्य पर कैसे प्रभावित कर सकती है ?

    किन परिस्थितियों में अक्ल दाढ़ निकालने की सलाह दी जाती है?

    दरअसल, डॉक्टर हर व्यक्ति को अक्ल दाढ़ को निकालने की सलाह नहीं देते हैं, पर निम्नलिखित कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे निकलवाने की काफी ज्यादा जरूरत होती है:

    1. बार-बार दर्द या फिर संक्रमण का होना

    अक्ल दाढ़ की वजह से जब आपको काफी ज्यादा दर्द, संक्रमण और मुंह या फिर चेहरे पर सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो उस वक्त बिना कुछ सोचे डॉक्टर की सलाह पर आपको इसे निकलवा देना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे आपको बार बार होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। 

    1. रसौली बनने का खतरा होना 

    हम में से कुछ लोगों को अक्ल दाढ़ के आसपास रसौली बनने का खतरा हो सकता है। इससे न केवल जबड़े की हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि इसके कारण आगे चलकर आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

    1. दांतों की सफाई में काफी दिक्कत महसूस होना 

    अगर अक्ल दाढ़ में होने वाले दर्द की वजह से आपको अपने बाक़ी के दाँतों को साफ़ करने में परेशानी महसूस होती है, तो इस तरह की स्थिति में इस तरह की गंभीर समस्या से बचने के लिए आपको अपनी अक्ल दाढ़ को निकलवाना ही बेहतर होता है। ऐसा न करने पर आपको कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इस बात का ध्यान रखते हुए इसको निकालना ही ठीक रहता है। 

    See also  एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई ऐसी टिप्स जो करे डेंटल फोबिया की समस्या को दूर

    निष्कर्ष: लगभग 17 से 25 साल की उम्र के बीच अक्ल दाढ़ निकलती है। पर, कुछ लोगों में यह 30 साल के बाद भी निकल आती है और कुछ लोगों में यह उम्र भर नहीं निकलती है। बार-बार दर्द या फिर संक्रमण का होना, दांत आधा निकला हुआ होना, इससे दूसरे दांतों को नुकसान पहुंचाना, रसौली बनने का खतरा होना और दांतों की सफाई में दिक्कत होना जैसी परिस्थितियों की वजह से इसको निकलवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दांतों का दर्द काफी ज्यादा दर्दनाक होता है, जिसके कारण लोगों को अपने रोजाना के काम को करने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस होती है। इसलिए, वक्त रहते दांतों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना और समय पर इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।