Contact Us

    signs of strong teeth

    दांतों और मसूड़ों से जुड़े किन सवालों का जवाब पता होने पर कभी नहीं होगी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दरअसल, जिस तरह हम अपने शरीर के बाकी अंगों की देखभाल करते है, उनको हर समस्या से बचाने की कोशिश में लगे रहते हैं, तो इसी तरह हम को अपने दांत और मसूड़ों की सेहत पर भी महत्वपूर्ण ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, दांत और मसूड़ों की सेहत को बनाए रखना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होता है। आज हर कोई गलत खानपान और मुँह की अच्छे से सफाई न करने की वजह से  दांतों और मसूड़ों से खून आना जैसी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मसूड़ों से खून आना एक आम बात है, पर नजरंअदाज करना गलत बात हो सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को इससे जुड़ी कुछ जानकारी होना जरूरी है। 

     

    दरअसल, मसूड़ों से खून आने का क्या कारण हो सकता है, क्या केवल दांतों को ब्रश करना काफी होता है, दिन में कितनी बार बातों को ब्रश कर धोना चाहिए, क्या वाकई दांतों की सफाई करवाना सुरक्षित होता है, मीठा का सेवन करने पर दांत क्यों खराब हो जाते हैं आदि जैसे  दांतों और मसूड़ों से जुड़े कुछ सवालों का जवाब पता होने पर ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्यायों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आम तौर पर, ओरल हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको सबसे अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से और विस्तार से जानकरी प्राप्त करते हैं। 

     

     दांतों और मसूड़ों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल, जिससे नहीं होगी मुँह की समस्या!

     

    See also  क्या दांतों में दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं किसी बड़ी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    1.दिन में कितनी बार बातों को ब्रश कर धोना चाहिए?

    दरअसल, दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे न केवल दांतों की सेहत बरकरार रहती है, बल्कि इससे दांतों की मजबूती भी बनी रहती है। दांतों से जुड़ी समस्याओं से अपने दांतों को बचने के लिए व्यक्ति को एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इससे  दांतों में कीड़े नहीं लगते हैं। हालांकि, रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान पूरे

    दिन के खाये पिए खाने को दांतों में से हटाना यानी कि साफ़ करना  दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे न केवल आपके दांतों को नुक्सान पहुँच सकता है, बल्कि मसूड़े भी गभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। मसूड़ों को किसी भी तरह की समस्या से दूर रखने के लिए सही तरीके से ब्रश करना जरूरी होता है। 

     

    2. क्या केवल दांतों को ब्रश करना काफी होता है?

    ऐसा नहीं है, कि दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए केवल ब्रश करने की जरूरत होती या फिर ऐसे में सिर्फ ब्रश करना पर्याप्त होता है, नहीं, बल्कि इसके साथ- साथ आपके लिए रोजाना फ्लॉसिंग और माउथवॉश करना भी उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जितना की ब्रश करना। दरअसल, फ्लॉसिंग न केवल दांतों के बीच फंसे भोजन को निकालने में मदद करती है, बल्कि दांतों पर जमे प्लाक को भी हटाने में काफी मदद प्रदान करती है और व्ही इसके साथ- साथ माउथवॉश का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आम तौर पर, इस से दांतों की कैविटी और मसूड़ों की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। 

    See also  गर्मी के मौसम में अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें? जाने एक्सपर्ट से कैसे पाएं दांतों की समस्या से निजात

     

    3. मसूड़ों से खून आने का क्या कारण हो सकता है? 

    आम तौर पर, मसूड़ों से खून आना कोई छोटी बात नहीं होती है, हालाँकि यह समस्या लोगों में काफी आम देखने को मिल सकती है, पर इस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि कई बार यह किसी गभीर बीमारी की तरह भी इशारा कर सकता है। यह समस्या ज्यादातर मुंह की खराब सफाई की वजह से होती है, जिसमें दांतों पर प्लाक जमा होने लग जाता है, जिसके कारण मसूड़ों में सूजन आने लगती है और खून निकलने लगता है। ऐसे में, अगर समस्या का समय पर इलाज न किया जाये, तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है और  दांतों को अपनी जगह से हिला सकती है। इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। जिंजिवाइटिस या पीरियडोंटल डिजीज के कारण इस समस्या का निर्माण हो सकता है। 

     

    निष्कर्ष: दांत और मसूड़े यह दोनों ही शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, जिनकी सेहत को बनाए रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इन में होने वाली समस्या आपके रोजाना के काम के साथ-साथ आपकी जीवनशैली को भी प्रभावित कर सकती है। इस लेख में बताए गए दांतों और मसूड़ों से जुड़े सवालों का जवाब पता होने पर आप काफी हद तक ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं। दांतों की सफाई करने के लिए आप स्केलिंग की सहायता भी ले सकते हैं। हद से ज्यादा मसूड़ों से खून निकलने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों और मसूड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  आखिर क्यों महत्वपूर्ण होता है दांतों की नियमित सफाई करना? डॉक्टर से जानें, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में!

     

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

     

    प्रश्न 1. आखिर क्यों आता है मसूड़ों से खून? 

    दरअसल, मसूड़ों से खून आना एक आम बात हो सकती है, पर इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मुँह की अच्छे से सफाई न करना शामिल होता है। मुँह की अच्छे से सफाई न होने पर दांतों पर काफी ज्यादा प्लाक और टार्टर जमा हो जाता है, जिसकी वजह से मसूड़ों में सूजन हो जाती है और खून निकलने लगता है। यह समस्या कठोर ब्रश करने, गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव होने, शरीर में विटामिन सी और के की कमी होने और ज्यादातर धूम्रपान करने की वजह से भी हो सकती है। इस समस्या पर महत्वपूर्ण ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि यह पेरियोडोंटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है। 

     

    प्रश्न 2. दांत कितने प्रकार के हो सकते हैं?

     

    दरअसल, एक व्यक्ति के दांत चार प्रकार के होते हैं, जो विशेष तौर पर खाने को चबाने, उसको फाड़ने और काटने का काम करते हैं।