Contact Us

    Smiling young man with healthy teeth promoting dental care benefits in Whitefield.

    आखिर क्यों महत्वपूर्ण होता है दांतों की नियमित सफाई करना? डॉक्टर से जानें, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में!

    दरअसल, आज हर कोई यही चाहता है, कि वह किसी न किसी तरीके से शरीर या फिर मुँह में होने वाली समस्याओं से अपना बचाव कर सके। पर, उसके लिए यह संभव नहीं है, क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अनहेल्थी फ़ूड का सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण उनको  दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दांतों को शरीर का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए, चाहे बच्चे हों या फिर जवान सभी लोगों को अपने दांतों की अच्छे तरीके से देखभाल करने की काफी जरूरत होती है। अगर ऐसा न किया जाये, तो इसके कारण दांतों में कीड़ा लग सकता है, जो काफी दिक्क्त और समस्या पैदा कर सकता है। इसी के चलते ज्यादातर घरों में छोटे बच्चों को सुबह और शाम दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है, ताकि दांतों को होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके। यह केवल छोटे बच्चों के लिए नहीं है, बल्कि बड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, अपने  दांतों की नियमित साफ़-सफाई करना।  दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी और सांसों की बदबू जैसी समस्याओं से बचने के लिए ही नियमित दांतों की देखभाल की जाती है। ऐसा करने से मुंह की समस्याएं कम हो जाती है और दांत मजबूत हो जाते हैं। आइये इसके बारे में इसके डॉक्टर से और जानते हैं। 

    दांतों की नियमित सफाई करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? 

    1. दांतों को सड़ने से रोकने में मददगार 

    दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए दांतों की नियमित साफ़ सफाई करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, जब आप अपने दांतों की नियमित रूप से साफ़-सफाई करते हैं, तो इससे  दांतों में होने वाली सड़न की समस्या काफी कम हो जाती है।  दांतों में सड़न की समस्या ज्यादातर तब होती है, जब आप कुछ भी खाते वक्त अपनी ओरल हाइजीन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और इस स्थिति में  दांतों के बीच खाने के टुकड़े फस जाते हैं। असल में, लंबे समय से दांतों में फंसी रहने वाली इन चीजों की वजह से मुंह के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दांतों को डैमेज कर उनको काफी ज्यादा कमजोर कर देते हैं। आम तौर पर, यह दांतों में होने वाली सड़न

    See also  आपके दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अपने ये 7 हेअल्थी आदत, जो आपके दांतों की मज़बूती को बढ़ाये

    का एक बहुत बड़ा कारण बनता है। इसलिए, मुंह की सफाई रखना आपको इस समस्या से बचा सकता है। 

    1. मसूड़ों से संबंधित दिक्कतें कम होना

     दांतों की नियमित साफ़-सफाई से मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं को काफी कम किया जा सकता है। दरअसल, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके कारण मसूड़ें से जुड़ी कई समस्याएं आपको काफी परेशान कर सकती हैं और आपके रोजाना के काम को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, जब आप नियमित रूप से अपने दांतों को ब्रश करते हैं, तो इससे न केवल दांत प्लाक मुक्त रहते हैं, बल्कि इससे मुँह में पनपने वाले बैक्टीरिया का खतरा भी काफी कम रहता है। अगर दांतों की ठीक से सफाई न की जाए, तो मसूड़े कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से उम्र से पहले ही दांत कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं। इसलिए,  दांतों की नियमित साफ़ सफाई से मसूड़ों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। 

    See also  होममेड टूथ पाउडर से हम कैसे - मसूड़ों के ढीलेपन, खून निकलने और सांसों की बदबू से पा सकते है निजात?

    निष्कर्ष: चमकदार और मजबूत दांत सभी को अच्छे लगते हैं, क्योंकि चमकदार और मजबूत दांत एक व्यक्ति की शख्सियत को चार चाँद लगाने के साथ-साथ उसके चेहरे की खूबसूरती को भी निखारने में मददगार साबित होते हैं। दरअसल,  दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी और सांसों की बदबू से अपना बचाव करने के लिए  दांतों की नियमित सफाई करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे कई फायदे मिल सकते हैं, जिसमें दांतों को सड़ने से रोकना, मसूड़ों की समस्यायों में कमी होना, मुंह से आने वाली बदबू में कमी होना और अन्य डिजीज का खतरा भी कम होना आदि शामिल है। ध्यान रहे, दांतों से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आपको चरण अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इससे आने वाली परेशनी से लड़ा जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. नियमित दांतों की सफाई करवाने से क्या होता है?

    दरअसल, नियमित और अच्छे तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। ऐसा करने से मसूड़े सेहतमंद बने रहते हैं और  दांतों में होने वाली कैविटी का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इससे दांत सेहतमंद और चमकदार बने रहते हैं। 

    See also  पीले दांतो से छुटकारा पाने के 5 घरेलू नुस्खे क्या हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें!

    प्रश्न 2. दांतों की नियमित सफाई से किन-किन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है? 

    नियमित दांतों की सफाई से दांतों की सड़न, मसूड़ों में सूजन, खून आना, पायरिया, मुंह से बदबू आना, दांतों का गिरना और गंभीर स्वास्थ्य रोग जैसे हृदय रोग और मधुमेह जैसी कई तरह की समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। 

    प्रश्न 3. क्या डीप क्लीनिंग की मदद से दांतों की अच्छे से सफाई की जा सकती है? 

    दरअसल, हाँ डीप क्लीनिंग की मदद से  दांतों को अच्छे तरीके से साफ़ किया जा सकता है। इसे स्केलिंग और रूट प्लानिंग के नाम से भी जाना जाता है, जो मसूड़ों के नीचे मौजूद जिद्दी प्लाक और टार्टर को हटाने में आपकी काफी मदद करती है और दांतों की अच्छे तरीके से सफाई करती है। 

    प्रश्न 4. दांतों की समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं? 

    दांतों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए आप दिन में दो बार फ्लोराइड से भरपूर पेस्ट से ब्रश करना, रोजाना फ्लॉस करना, मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना, रोजाना गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला करना, लौंग या फिर लौंग का तेल इस्तेमाल करना, नीम की दातुन करना, ऑयल पुलिंग करना और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना जैसे कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।