Contact Us

    Address Small Dental Issues Early to Prevent Major Problems

    आखिर किन चीजों का सेवन करने से सड़ने लगते हैं आपके दांत? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दांत न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि इन के होने से ही हमारा जीवन स्वस्थ रहता है, क्योंकि एक व्यक्ति खाना खाए बिना नहीं रह सकता है। क्योंकि, रोजाना के काम अच्छे से करने के लिए व्यक्ति को एक सेहतमंद और संतुलित भोजन की काफी ज्यादा जरूरत होती है, तो इस खाने को पचाने में दांत हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। यह न केवल खाने को चबाने में मदद करते हैं, बल्कि उसको काटने और पचाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। अगर दांतों का ध्यान न रखा जाए, तो इन में होने वाली समस्या व्यक्ति के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। दांतों में समस्या होना आम है, जैसे दांतों में कैविटी होना। दांतों में यह समस्या उन बैक्टीरिया की वजह से होती है, जो मीठी चीजों में पाए जाने वाले शुगर को तोड़कर एसिड में बदल देती हैं और इसके कारण दांतों में काले रंग की गंदगी जमने लग जाती है। यह दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचकर दांतों को पूरी तरह खराब कर देती है। दांतों की सड़न के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जिसमें मीठी चीजें खाना, ब्रेड, चिप्स और बिस्किट का सेवन करना और कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस का सेवन करना आदि जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानते हैं। 

    किन चीजों के सेवन से सड़ने लगते हैं दांत? 

    दरअसल, निम्नलिखित चीजों का सेवन करने से आप अपने आप को रोकें, क्योंकि इससे आपके दांतों में कैविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है और आपके दांत जड़ से खराब होकर टूट भी सकते हैं। इसलिए, इन चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल न करें, जैसे 

    1. अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करना 

    अगर आप कुछ भी खाने से पहले और बाद में मीठे का सेवन करते हैं, तो सतर्क हो जाएं, इससे आपके दांत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि मीठा एक ऐसी चीज है, जिससे दांत समय से पहले खराब हो आते हैं और दांतों में कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दरअसल, इन चीजों में ज्यादातर चॉकलेट, टॉफी और

    See also  जाने डॉक्टर प्रिया वर्मा से आवश्यक युक्तियों से अपनी डेन्चर की देखभाल कैसे करें

    कैरामेल का सेवन शामिल है। इन से जितना हो सके दूर रहें। ऐसे में, आपको यह जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी, कि जो लोग किशमिश को अच्छा मानते हैं, दरअसल इससे भी आपके दांत खराब हो सकते हैं। इसके पीछे का कारण यह है, कि यह चीजें काफी लंबे समय तक दांतों में चिपकी रहती है और इससे दांतों में बैक्टीरिया पनपता है, जिससे दांतों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। 

    1. ब्रेड, चिप्स और बिस्किट का सेवन करना 

    दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग ब्रेड, चिप्स और बिस्किट का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं और एक दिन नहीं बल्कि रोज करते हैं। जो दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना भी दांतों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह चीजें बहुत जल्दी शुगर में तब्दील हो जाती हैं और दांतों में कीड़ा लगने की प्रक्रिया को काफी तेज कर देती हैं। 

    1. कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस का सेवन करना 

    ज्यादातर लोग गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक या फिर पैकेज्ड जूस का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को कुछ वक्त तक के लिए ठंडक पहुंचाते हैं। पर, हम अपने आप को कूल करने के चक्कर में यह नहीं समझ पाते, कि यह आपके शरीर और दांतों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जिन पैकेज्ड चीजों का आप सेवन करते हैं, उनमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और पीएच लेवल काफी कम होता है। इसी के चलते शरीर में यह शुगर काफी तेजी से एसिड में बदल जाती है। इसके कारण दांतों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। 

    See also  दांतों को कर सकती हैं खराब, रोज की यह 4 गलत आदतें, आज ही छोड़े

    दांतों की कैविटी से बचने के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं? 

    दरअसल, दांतों को कैविटी मुक्त रखने के लिए और मुंह की सेहत को बरकरार रखने के लिए के लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि 

    1. अधिक शुगर वाली चीजों का सेवन न करें। 
    2. रोजाना सिंपल दही का सेवन से दांतों की मजबूती बढ़ती है।
    3. बार-बार खाने का सेवन न करें। 
    4. रोजाना केवल फ्लोराइड टूथपेस्ट से अपने दांतों को साफ़ करें। 
    5. समय-समय पर नियमित रूप से अपने दांतों की जांच करवाएं। 
    6. खाना खाने बाद कुल्ला या फिर ब्रश जरूर करें। 
    7. इसके लिए आप आप अपनी डाइट में सेब, खीरा और गाजर जैसे फलों और सब्जियों को शामिल करें। 

    निष्कर्ष: आम तौर पर, कई कारणों की वजह से हमारे दांत कमजोर और काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं। इसमें, जीवन शैली में गलत आदतों को अपनाना और गैर सेहतमंद भोजन का सेवन करना शामिल हो सकता है। इन गलत आदतों के कारण न केवल शारीरिक सेहत प्रभावित होती है, बल्कि दांतों की सेहत पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे शरीर के बाकी अंग भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है, तो दांत भी इसमें काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब हमारे दांत सेहतमंद और चमकदार होते हैं, तो इससे न केवल हमारी पर्सनालिटी निखर के बाहर आती है, बल्कि इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। दांतों का अच्छे से ध्यान न रखने पर ही दांतों में एक से ज्यादा समस्याएं जनम लेती हैं, जिसका हर्जाना शायद कई लोगों को उम्र भर भरना पड़ता है, इसलिए समय रहते दांतों कि देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए सही खानपान का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप सेहतमंद और एक संतुलित खाने की बजाए फ्लेवर्ड दही, केचप, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मीठी चीजें, ब्रेड, चिप्स और बिस्किट का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे दांतों का सड़ना तय है और इनमें कीड़ा लगना भी संभव है, इससे दांत टूट भी सकते हैं। कैविटी की समस्या से अपने दांतों को बचाने के लिए आप एक संतुलित डाइट का सेवन कर सकते हैं और अपने दांतों की अच्छे से सफाई कर सकते हैं। यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, आप प्राकृतिक चीजों से अपने दांतों को साफ़ कर सकते हैं। इस के बारे ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  किन 5 कारणों से आपके दांत हो सकते हैं कमजोर? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. छोटे बच्चों के दांतों में कीड़ा किन कारणों की वजह से लगता है? 

    दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि छोटे बच्चों के दांतों में कीड़ा मुख्य रूप से बोतल से दूध पीने, मुँह की अच्छे तरीके से सफाई न होने और ज्यादा मीठे का सेवन करने की वजह से होती है। जिस को आम तौर पर, अर्ली चाइल्डहुड कैरीज के नाम से भी जाना जाता है। 

    प्रश्न 2. दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए किस तरह के भोजन का सेवन करना चाहिए? 

    दरअसल, दांतों और मसूड़ों की सेहत को बनाये रखने के लिए आपको कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर से भरपूर डाइट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में, दूध, दही, पनीर, पत्तेदार सब्जियां, फल, मेवे और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इसके इलावा आप दांतों और मसूड़ों को मजबूत रखने के लिए पानी का अधिक मात्रा में सेवन कर सकते हैं।