Contact Us

    दांतों में जमी पीली परत को न करें अनदेखा, इस तरह कैविटी का जमाव नुकसानदेह हो सकता है।

    आमतौर पर आपके खाने पीने की अनियमित आदतें आपके स्वास्थ्य के साथ- साथ आपके दांतों पर भी बुरा प्रभाव डालती है। हालांकि ज्यादातर लोग दिन में सिर्फ एक ही बार दांतों को साफ करते हैं और इसके बाद वह दिनभर कई तरह की चीजें जैसे तला भूना, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पदार्थों को पीने से पीछे नहीं हटते हैं। आपको बता दें कि यह आपके दांतों की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाते हैं। दांतों पर ध्यान न देने की वजह से आपको कैविटी हो सकती है। दरअसल शुरुआत में आपको इस समस्या से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, पर पीलेपन और गंदगी की जमा परत धीरे धीरे दातों को खराब करने लगती है। जिसकी वजह से आपके दांत हिलने शुरू हो जाते हैं, या फिर कुछ लोग दाँतों में कीड़ा लगने की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। इसके कुछ मामलों में कैविटी आपके मसूड़ों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए डॉक्टर के अनुसार अगर समय रहते आप अपनी कैविटी का इलाज नहीं करवाते हैं, तो यह दांतों और मुंह की बीमारियों में बदल सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से जानते हैं, कि अगर आप अपनी कैविटी की समस्या को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपके दांत, मुंह और सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?

     

    कैविटी की समस्या को अनदेखा करने से आपको क्या समस्याएं हो सकती हैं? 

    जब आप बार बार मीठी चीजें और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो ऐसी स्थिति में अगर आप ब्रश या फ्लॉस नहीं करते हैं, तो आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया एसिड का उत्पादन करते हैं। इस तरह के एसिड दांतों की एनामेल परत को नुकसान पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इस दौरान आपके दांतों पर भूरे धब्बे दिखाई देने लग जाते हैं, जो बाद में यह कैविटी का रूप धारण कर लेते हैं। दरअसल कैविटी को नजरअंदाज करने से दांतों में गंभीर दर्द और संक्रमण हो सकता है।

     

    1. दांतों में दर्द और संवेदनशीलता में वृद्धि 

    दरअसल एक बार जब दांतों की सुरक्षात्मक परत (इनेमल) डैमेज हो जाती है, तो इस स्थिति में बैक्टीरिया तेजी से डेंटिन को नुकसान पहुंचाते हैं। दरअसल, डेंटिन दांतों की मुलायम और खोल जैसी अंदरूनी परत होती है। इस तरह की स्थिति में जब आप ठंडे या मीठे खाने को खाते हैं तो आपको अपने दांतों में संवेदनशीलता का अहसास होता है। 

    1. दांतों के मसूड़ों में सूजन

    अगर आपके दातों में सड़न बेकाबू हो के फैलती है, तो इसकी पहुंच पल्प तक हो जाती है। दरअसल पल्प दांत की सबसे अंदरूनी परत होती है और इस में सड़न पहुंचने से नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है, जैसे मसूड़े लाल, सूजे हुए और दर्दनाक हो जाते हैं। इस से एक व्यक्ति को अचानक और लगातार दातों में दर्द महसूस हो सकता है, ख़ास करके रात को। इसको आमतौर पर पल्पाइटिस (दांत केपल्प में सूजन) कहा जाता है। इस तरह की स्थिति में इंफेक्शन का इलाज करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है, और इस तरह की स्थिति में आपको रूट कैनाल करने की जरूरत पड़ सकती है। 

    1. मुंह खोलने में कठिनाई

    अगर आप कैविटी का इलाज नहीं करवाते है, तो इस से आपके पल्प टिश्यू खराब हो जाते हैं। इसके साथ ही दांतों में संक्रमण बढ़कर नसों और हड्डी तक पहुंच जाता है। इसमें पेरियापिकल फोड़ा बन जाता है और यह संक्रमण आसपास की मांसपेशियों और नसों में सूजन पैदा करता है। जिसकी वजह से जबड़े में जकड़न और दर्द होने लगता है। इस स्थिति में सूजन, बुखार हो सकता है और इसी कारण मुंह खोलने में कठिनाई हो सकती है। यह एक इमरजेंसी स्थिति होती है और इसका समय पर इलाज न कराने पर संक्रमण गले तक फैल सकता है। इसलिए कैविटी का तुरंत इलाज और डेंटल चेकअप बहुत ज्यादा जरूरी होता है। 

    1. दिल और पेट से जुड़ी समस्याएं

    आमतौर पर कुछ मामलों में, ख़ास तौर पर डायबिटीज और हृदय संबंधी रोग से 

    पीड़ित लोगों में दातों में इंफेक्शन फैलने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दरअसल दाँतों में इंफेक्शन होने से हार्ट रोग, पेट से जुड़ी समस्या जैसे, खाना ठीक से न पचना, पाचन में गड़बड़ी, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही समय से पहले गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी होने का खतरा बढ़ सकता है।

    1. मुंह से दुर्गंध 

    कैविटी की समस्या को अनदेखा करने से कैविटी वाले दांतों में फंसे हुए खाने के कण और बैक्टीरिया की वजह से व्यक्ति की सांसों में से बदबू आने लगती है। मुँह से बदबू आना एक व्यक्ति के लिए सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बन सकता है और इसके साथ ही उस के आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। 

     

    आखिर कैविटी से बचाव कैसे करें?

    1. इसके लिए आप रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें।
    2. कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला अवश्य करें।
    3. ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक और मीठी टॉफी के सेवन को कम करें। 
    4. इसके अलावा आप मुंह से बैक्टीरिया को कम करने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें।

     

    निष्कर्ष : आजकल ज़्यादातर लोग दांतों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। गलत और अनियमित खानपान की आदतें स्वास्थ्य के साथ-साथ दांतों पर भी बुरा प्रभाव डालती है। दांतों पर ध्यान न देने की वजह से कैविटी की समस्या पैदा होती है। कैविटी दांतों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसका समय पर इलाज न कराने पर यह दांतों और आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। यह समस्या आपको शुरू में मामूली दिखाई दे सकती है, पर यह गंभीर इन्फेक्शन, दर्द और दांतों के नुकसान का कारण बनती है। कैविटी दांतों में दर्द और संवेदनशीलता में वृद्धि, दांतों के मसूड़ों में सूजन और मुंह से दुर्गंध आदि जैसी कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए कैविटी को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कैविटी की समस्या होने पर आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अगर आपको भी दांतों में कैविटी की समस्या है और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।