Contact Us

    क्या आपके भी दांतों में है पीलापन, जानिए ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपके दांतों में लाये मोतियों जैसे चमक

    सफ़ेद चमकते हुए दांत किस को नहीं पसंद, अगर इन्ही दांतो में पीलेपन की परत जम जाये तो यह एक चिंताजनक विषय बन जाता है और ऊपर से किसी के सामने खुलकर स्माइल करने में भी शर्मंदगी महसूस होती है | कई लोग इस पीलेपन को हटाने के लिए  दिन में 2 बार ब्रश करते है लेकिन फिर भी  कोई असर नहीं होता | दांतो में पीलेपन बढ़ने का मुख्य कारण  है धूम्रपान, शराब और चाय-कॉफ़ी पीने की आदत |

    पीलेपन को हटने के लिए आप 2 प्राकर्तिक चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते है जो की दही और मुलेठी है | आइये जानते है इसको इस्तेमाल करें की विधि :- 

    • आधा चम्मच मुलेठी पाउडर में 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं |  
    • इस मिश्रण को अपने दांतों में लगाकर 5  मिनट के लिए छोड़ दे | फिर हलके हाथों से इस मिश्रण से दांतों को रगड़कर साफ़ कर ले | 
    • रगड़ने के बाद मुँह को नार्मल पानी से अच्छे से धो ले | 
    • इस बात का ध्यान रखें कि दांतों को ज्यादा ज़ोर से नहीं रगड़ना है | 
    See also  A Healthy Smile Tells A Lot about you

    दही और मुलेठी के फायदे :- यह नुस्खा दांतों को चमकाने का बहुत ही पुराना और आज़माया हुआ नुस्खा है | मुलेठी में एंटीबैक्टेरियल तत्व शामिल होते है जो मसूड़े में सूजन को रोकने का काम करता है और दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो दांतों को चमकाने में मदद करता है | 

    अगर दांतों में जमे पीलेपन की समस्या बढ़ गयी है तो तुरंत ही डेंटिस्ट के पास जाकर इसका अच्छे से इलाज करवाए ताकि समय रहते इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके | अगर इस समस्या का इलाज करवाना चाहते हो तो आप स्माइल जोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर का चयन कर सकते है | 

    See also  Common Dental Issues in Children