Contact Us

    Can yellow teeth be whitened with these 2 ayurvedic remedies.

    आखिर पीले दांतों पर किस तरीके से किया जा सकता है फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    बाहर की ऐसी कई चीजों का सेवन करने पर लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बहार की इन चीजों में, समोसे, चाऊमीन, बर्गर, पिज़्ज़ा, आइसक्रीम, चॉकलेट और मिठाई का सेवन करना शामिल है। इससे न केवल एक व्यक्ति की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित होती है, बल्कि इससे दांतों का पीलापन भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इन्ही कारणों की वजह से आज दांतों का पीला पड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर एक बार दाँतों पर पीलापन चढ़ जाये, तो इसका कम होना या फिर दुबारा से दांत सफेद होना बहुत ही ज्यादा मुश्किल जो जाता है। दरअसल, इस समस्या को चाह कर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इससे न केवल दांतों की सेहत प्रभावित होती है, बल्कि इसके कारण एक व्यक्ति की पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। 

    आम तौर पर, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दिन में न जाने कितनी बार ब्रश करते हैं और बात न बनने पर डेंटिस्ट के पास जाते हैं और महंगा टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाते हैं। दरअसल, यह ट्रीटमेंट कई लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि कई लोगों के पास इतना धन नहीं होता है, कि वह दांतों से जुड़ी इस समस्या को ठीक करवा सके। ऐसे लोग दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए एक देसी घरेलू नुस्खे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस समस्या में काफी कारगर साबित होता है। इस घरेलू नुस्खे में, फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल शामिल है। इस नुस्खे से दांतों का पीलापन दूर होने के साथ-साथ मुंह की बदबू और दांतों में कीड़ा लगने की समस्या भी खत्म हो जाती है। आम तौर पर, दांतों के लिए फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल कई सदियों से होता आ रहा है। फिटकरी और लौंग को मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों पर जमी गंदगी दूर होती है और और मुँह से आने वाली बदबू को ठीक हो जाती है। 

    See also  डॉक्टर प्रिय से जाने दांतों के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स

    ऐसे में, हम में से ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं, कि आखिर दांतों पर फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि दांतों पर फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। इसके लिए आधा लीटर पानी लेना और उसमें 7 से 8 कलियां लौंग की डालना। इस के बाद लौंग के पानी में 1 छोटा टुकड़ा फिटकरी का डालना और कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रहने देना शामिल है। इस मिश्रण को कम से कम 3 दिन तक के लिए ढककर रखना, ताकि मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाये और समय पूरा होने के बाद इसका इस्तेमाल आप सुबह ब्रश करने के बाद कर सके। ऐसे में, आप सुबह 5 से 7 मिनट तक फिटकरी और लौंग के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। यह दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, रोजाना फिटकरी और लौंग के इस्तेमाल से न केवल मुंह से बदबू खत्म होती है, बल्कि दाँतों में कीड़ा लगने की समस्या भी काफी दूर हो जाती है। 

    See also  क्या इन घरेलू नुस्खों से 60 सेकंड में दांतों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

    दांतों के लिए फिटकरी के फायदे क्या हो सकते हैं? 

    दरअसल, दांतों के लिए फिटकरी के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

    1. मसूड़ों से खून बहने और प्लाक को रोकने में मददगार। 
    2. फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों पर जमी प्लाक का खत्म होना। 
    3. फिटकरी के कसैली और हीमोस्टेटिक गुण मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक। 
    4. मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मददगार। 

    दांतों के लिए लौंग के फायदे क्या हो सकते हैं? 

    दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए लौंग के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

    1. सर्दियों में मसूड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होना। 
    2. रोजाना लौंग के पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है।
    3. लौंग में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण दाँतों को साफ़ करने में सहायक होते हैं। 

    निष्कर्ष: दांतों के लिए फिटकरी और लौंग के पानी का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से होता आ रहा है। दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए फिटकरी और लौंग का पानी

    बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दांतों की इन समस्याओं में दांतों का पीलापन भी शामिल है। यह समस्या लोगों में काफी आम देखी जा सकती है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं और आप इस समस्या का जल्द समाधान चाहते हैं, तो इसके लिए आप बिना किसी संकोच के फिटकरी और लौंग के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांतों और मसूड़ों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। फिटकरी और लौंग के पानी में मौजूद पोषक तत्व न केवल मुंह की बदबू को दूर करने में सहायक होते हैं, बल्कि सांस को ताजा बनाने में भी काफी मददगार साबित होते हैं। ध्यान रहे, फिटकरी और लौंग के पानी का इस्तेमाल प्रेगनेंसी और स्तनपान के दौरान किसी भी तरह की समस्या में बिल्कुल भी न करें। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और दांतों से जुड़ी तमाम समस्याओं का तुरंत समाधान पाने के लिए आप स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई ऐसी टिप्स जो करे डेंटल फोबिया की समस्या को दूर

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. दांतों से जुड़ी समस्याओं को कैसे ठीक किया जा सकता है?

    दांतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड से भरपूर टूथपेस्ट से ब्रश करना, मीठी चीजों से दूर रहना, रोजाना फ्लॉसिंग करना और साल में दो बार डॉक्टर से अपने दाँतों की अच्छी और सही जांच करवाना शामिल हो सकता है। इसमें सबसे अहम बात मुँह की साफ़-सफाई होती है। 

    प्रश्न 2. फिटकरी से कितनी बार कुल्ला किया जा सकता है? 

    दरअसल, रोजाना दिन में दो बार फिटकरी से कुल्ला किया जा सकता है। इससे दांतों को कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं और दांत सेहतमंद रहते हैं।