Contact Us

    This image describe 4 bad habits that can damage your teeth.

    दांतों को कर सकती हैं खराब, रोज की यह 4 गलत आदतें, आज ही छोड़े

    आज के समय में सभी लोग चमकते दांतों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। असल में, सफेद-चमकते दांत लोगों की पर्सनालिटी को निखारते हैं। इसलिए, हर किसी को सफेद और चमकदार दांत पसंद होते हैं। पर आम तौर पर, बहुत बार ऐसा देखा जाता है, कि दांतों में पीली परत जमने की वजह से दांतों में, कैविटीज जैसी गंभीर समस्या हो जाती है। आपको बता दें, कि दांतों में पीली परत जमने की वजह से लोगों के आत्मविश्वास में काफी ज्यादा कमी आ जाती है और साथ में इससे चेहरे की सुंदरता भी काफी ज्यादा प्रभावित होती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर कई बार दिन में, दो बार ब्रश करने पर भी दांतों की समस्या कम नहीं होती है, क्योंकि लोगों की रोजमर्रा की कुछ बुरी या फिर गलत आदतें होती हैं, जो आम तौर पर, उनके दांतों को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। दरअसल, इस तरह की गलत आदतें, दांतों को नुकसान, मसूड़ों की बीमारियों और अन्य ओरल हेल्थ समस्याओं का कारण बनती हैं। इस तरह की स्थिति में और अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए इन आदतों को बदलना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, कई लोगों के दुआरा जानें अनजाने में, होने वाली गलतियां सीधे तौर पर दांतों को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। असल में, अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए इन की रोजाना अच्छे तरीके से देखभाल करना और गलत की जगह सही आदतों को अपनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में, विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि आखिर वह कौन सी आदतें हैं, जो हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं?

    See also  What are the common dental issues?

    यह 4 गलत आदतें दांतों को कर सकती हैं खराब

    1. जोर से ब्रश करना

    आम तौर पर, दाँतों को दिन में दो बार ब्रश करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, पर अगर आप अपने दातों को ब्रश से जोर से रगड़ते हैं, तो इससे आपके दाँतों को काफी ज्यादा नुक्सान हो सकता है। आपको बता दें, कि ज़ोर से ब्रश करने से हम अपने दांतों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि काफी जोर से ब्रश करने की वजह से इनेमल डैमेज होता है और कैविटी होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आम तौर पर, इससे मसूड़ों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ में, इससे ठंडी और गर्म चीजों का सेवन करते वक्त सेंसिटिविटी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

    1. नियमित सोडा का सेवन

    आपको बता दें, कि कई लोग ऐसे हैं, जो नियमित सोडा का सेवन करते हैं, दरअसल नियमित सोडा का सेवन करने की वजह से सिर्फ हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि इससे हमारे दांतों पर भी सीधे तौर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नियमित सोडा का सेवन, हमारे दाँतों के इनेमल को खराब करता है और दाँतों में कैविटी की संभावना को बढ़ाता है। इसका सेवन करने की जगह आप फलों का जूस या फिर हर्बल चाय का कम मात्रा में सेवन कर सकते हैं। 

    1. चीनी की ज्यादा मात्रा में सेवन 
    See also  What Is The Connection Between Oral And Mental Health?

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि चीनी हमारी ओरल हेल्थ को बुरे तरीके से प्रभावित कर सकती है। आम तौर पर, चीनी खाने से मुंह में एसिड बनाने वाले बैक्टीरिया काफ़ी ज्यादा बढ़ जाते हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति में अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए जेली कैंडी जैसी चिपचिपी मिठाइयों से काफी दूर रखना चाहिए। इसके अलावा, किशमिश और आलूबुखारा के ज्यादा सेवन से भी अपने दांतों को बचाये, क्योंकि यह दाँतों पर लंबे समय तक चिपक सकते हैं और दांतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

    1. ब्रश करने का गलत तरीका

    आज के समय में, ज्यादातर लोग अपने दांतों को ब्रश करने के गलत तरीके को ही अपनाते हैं, क्योंकि काम और जॉब के कारण सभी लोग जल्दी -जल्दी में ब्रश कर लेते हैं, जो कि एक गलत तरीका है। दरअसल, गलत तरीके से ब्रश करने की वजह से दांतों पर से प्लाक अच्छे तरीके से नहीं हट पाती है और मसूड़ों में जलन की समस्या पैदा हो जाती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कम से कम दो मिनट तक और दिन में दो बार ब्रश करें। इस तरह की स्थिति में, दाँतों को साफ़ करने के लिए ब्रश को 45 डिग्री पर पकडें और फिर दाँतों को साफ़ करें। 

    See also  डॉक्टर प्रिया वर्मा ने बताया की प्रेगनेंसी के दौरान कैसे रख सकते है मौखिक स्वास्थ्य का ख्याल

    निष्कर्ष

    हर किसी को सफेद और चमकदार दांत पसंद होते हैं, क्योंकि यह चेहरे की सुंदरता को काफी ज्यादा बढ़ाते हैं। पर लोगों की रोजमर्रा की कुछ बुरी या फिर गलत आदतें, जैसे कि काफी जोर से ब्रश करना, ब्रश करने के गलत तरीके को अपनाना, चीनी का सेवन करना और नियमित सोडे का सेवन करना आदि दांतों को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए हर 3 महीने बाद डेंटिस्ट से दांतों का चेकअप जरूर करवाएं। अगर आपको भी दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या है और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं।