Contact Us

    Home remedies for cavity pain

    कैविटी के कारण दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

    अपने जीवन में लगभग सभी लोगों को अचानक, भयंकर दांत दर्द से गुजरना पड़ता है। आम तौर पर दांतों की सही से देखभाल न करने की वजह से कैविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ये एक ऐसी समस्या है जो लोगों के दिन को पूरी तरह से बाधित कर देती है। दांतों में कैविटी की समस्या होने पर इससे निपटना एक दर्दनाक अनुभव हो सकता है, जो व्यक्ति के लिए अक्सर बेहरामी और संवेदनशीलता का कारण भी बनता है।

     

    आपको बता दें कि दांतों में कैविटी का कारण हो सकता है जैसे,अपने दाँतों की सही से साफ़इ न करना, विटामिन की कमी, मसूड़ों में सूजन या रात के समय खाना-खाना आदि। कैविटी होने पर दांत सड़ने लगते हैं, और इसके कारण दांतों में होने वाला दर्द लगातार बना रह सकता है, चाहे हल्का दर्द हो या फिर तेज चुभन वाला। अगर इस समस्या का जल्दी से इलाज नहीं करवाया जाता है तो दांत को निकालने की नौबत आ सकती है। व्यक्ति को दांत में कैविटी की समस्या होने पर जल्दी से अपना काम-धाम छोड़कर तुरंत डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है की दाँतों में कैविटी की वजह से दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा कभी ऐसा भी होता है कि रात में अचानक से दांतों में दर्द शुरू हो जाता है और मरीज सुबह तक परेशान रहता है। इसके इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी होता है और ऐसे में दांतों के दर्द के घरेलू उपायों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएँगे, जो आपके कैविटी के कारण होने वाले दांत दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर दांत दर्द का उपाय क्या है ?

    See also  Effective Home Remedies for Cavities Removal

     

    कैविटी की वजह से होने वाले दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार

     

    फिटकरी का पानी 

    आप फिटकरी का इस्तेमाल कैविटी की वजह से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। आपको बता दें कि फिटकरी में मौजूद तत्व दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप फिटकरी को गुनगुने पानी में डाल दें। पहले अपने दांतों को ब्रश से अच्छे तरीके से साफ कर लें। फिर उसके बाद आप फिटकरी के पानी को अपने मुँह में भर के उसको अपने मुँह के चारों तरफ घुमाएं और फिर कुल्ला करें। ऐसा करने पर दांतों से कैविटी की समस्या दूर हो जाएगी और आपको आपके दर्द से भी राहत मिलेगी। 

     

    लौंग का तेल

    आम तौर पर लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण ही दांतों के दर्द को कम करने के लिए लौंग का तेल बहुत ज्यादा प्रभावी होता है। लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। लौंग का तेल उपयोग करने पर दांतों में दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कॉटन को लौंग के तेल में डुबोएं। और फिर इसको अपने कैविटी वाले दांत पर लगाएं और कुछ देर के लिए इसको ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने पर आपको दातों के दर्द से राहत मिलेगी। 

    See also  दांतों को कर सकती हैं खराब, रोज की यह 4 गलत आदतें, आज ही छोड़े

     

    ठंडे पानी की सिकाई

    कभी भी किसी व्यक्ति को दांतों में दर्द का एहसास होता है, तो वह ठंडे पानी से दांतों की सिलाई का उपयोग कर सकता है। ठंडे पानी की सिकाई करने पर व्यक्ति को दांतों के दर्द से आराम मिलता है। इस दौरान आप फ्रिज का ठंडा पानी या फिर आइस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से  व्यक्ति को कुछ देर के लिए कैविटी के दर्द से राहत मिल सकती है। 

     

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड आम तौर पर कैविटी वाले बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकता है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है। आपको अगर आपके दांतों की कैविटी की वजह से दर्द हो रहा है तो आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड से अपना माउथवॉश कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव होगा और दांतों के दर्द और सूजन से भी आपको राहत मिलेगी। 

     

    हल्दी 

    इस बात की जानकारी सभी को होती है की हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आम तौर पर हल्दी का इस्तेंमाल कई तरह की बिमारिओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी मसूड़ों की सूजन को और दांत के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। कैविटी के दर्द से रहत पाने के लिए आप थोड़ी सी हल्दी लेकर अपने दाँतों पर मलें और कम से कम 5 मिनट तक ऐसा करें। उसके बाद साफ़ पानी से कुल्ला कर लें। इसके साथ ही आप खाने और दूध में हल्दी डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

    See also  Is it true that chocolates can result in cavities and how to treat it?

     

    निष्कर्ष : आज के समय में ज्यादातर लोगों को उनके खानपान की वजह से कई तरह की सेहत समस्याएं आती हैं। जिसमें उनके दांतों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल है। लोगों का गलत खानपान और दांतों की सही से देखभाल न करने पर कैविटी की समस्या होती है। कैविटी का दर्द असहनीय होता है, और इस कैविटी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय जैसे फिटकरी के पानी, लौंग का तेल, हल्दी, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ठंडे पानी की सिकाई का उपयोग कर सकते हैं। ये आपको कैविटी के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। अगर आपको इसके इस्तेमाल के बाद भी दांतों के दर्द से राहत नहीं मिल रही है तो आप डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं और इसका इलाज करवा सकते हैं। 

    अगर आप भी अपने दांतों की समस्या से परेशान हैं और इसका इलाज करवाना चाहते हैं तो आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेसिलिटी सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।