Contact Us

    Symptoms and prevention of bleeding gums

    आखिर क्या हो सकते हैं दांतों के बीच गैप होने के प्रमुख कारण? डॉक्टर से जानें इसके उपचार के तरीकों के बारे में!

    बच्चों से लेकर जवान तक आजकल सभी लोग दांतों से जुड़ी न जाने कितनी ही समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसमें दांतों के बीच गैप होना जैसी समस्या भी शामिल है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह एक आम समस्या है, जो बच्चों और बड़ों दोनों में से किसी को भी प्रभावित कर सकती है। आम तौर पर, अपने अक्सर ही यह देखा होगा, कि कई लोगों के दांतों के बीच में काफी ज्यादा गैप होता है, जिससे उनकी पर्सनालिटी काफी ज्यादा प्रभावित होती है। बच्चों और बड़ों दोनों के दांतों के बीच में गैप होना यानी कि दांतों के बीच में काफी फासला बढ़ जाना होता है। दरअसल, यह समस्या एक व्यक्ति के चेहरे की ख़ूबसूरती को बिगड़ने के साथ -साथ उसको किसी और के सामने शर्मिंदा होने पर भी मजबूर कर देती है। यह समस्या बच्चों और बड़ों में काफी ज्यादा आम देखी जा सकती है और कई बार परिवार वाले इस समस्या को आम समझ कर और आगे चलकर अपने आप ठीक हो जाएगी यह सोचकर इसको नज़रअंदाज कर देते हैं और समय पर इसका इलाज नहीं करवाते हैं। आम तौर पर, समय पर इलाज न होने पर यह समस्या आगे चलकर आपकी पर्सनालिटी को तो खराब करती ही है और साथ में आपके जीवन के लिए एक बहुत बड़ी परेशनी बन सकती है। इसलिए, समस्या का समय पर इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। असल में, इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिस में दांतों में असामान्य वृद्धि होना, मसूड़ों की बीमारियां होना, बचपन की बुरी आदतों का होना और साथ में फ्रेनम टिशू की भूमिका होना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं, हालांकि इस तरह की समस्या पूरी तरीके से ठीक हो सकती है, जिस में प्राकृतिक रूप से गैप का भरना, ब्रेसेस का इस्तेमाल करना आदि जैसे उपचार के कुछ तरीके शामिल हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  5 Reasons to Opt for Invisalign Over Braces

    दांतों के बीच गैप होने के क्या कारण हो सकते हैं?

    दांतों के बीच गैप होने के निम्न -लिखित कारण शामिल हो सकता है, जैसे कि 

    1. दांतों में असामान्य वृद्धि

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डायस्टेमा की समस्या मतलब की दाँतों में गैप होने की समस्या ज्यादातर मामलों में तब उत्पन्न होती है, जब दांतों के बीच की सामान्य वृद्धि रुक जाती है, या फिर उसमें किसी तरह से रुकावट पैदा हो जाती है और दांतों में कैनाइन बनने तक गैप आ जाता है। कुछ इस तरह की स्थितियां भी होती हैं, जिनमें दांतों की एबनॉर्मल पोज़िशन, शेप और साइज की वजह से दांतों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। जिसे दांतों में गैप की समस्या कहा जाता है। 

    1. मसूड़ों की बीमारियां 
    See also  A Proper Procedure That Is Followed By Dentist To Apply Sealants.

    दरअसल, आपको बता दें, कि मसूड़ों से जुड़ी कुछ समस्याओं की वजह से भी दांतों में गैप की समस्या उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि, मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दांतों को सहारा देने वाले टिश्‍यूज और हड्डियों को नुक्सान पहुंचाने के साथ -साथ उनको बुरी तरीके से प्रभावित कर देते हैं। पेरियोडोंटाइटिस जो मसूड़ों से जुड़ी समस्या होती है, जिसकी वजह से दांत काफी ज्यादा ढीले और दाँतों के बीच गैप की समस्या उत्पन्न होने लग जाती है। इसके अलावा, मसूड़ों से जुड़ी बिमारियों के लक्षणों में सूजन होना, मसूड़ों से खून आना, चबाते समय दर्द होना, दांत ढीले होना और सांसों में से बदबू आना जैसे कुछ लक्षण शामिल हो सकते हैं, जो आगे चलकर दाँतों में गैप होने का कारण बन सकते हैं। इसलिए वक्त रहते दांतों से जुड़ी समस्याओं का इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    दांतों के बीच के गैप का इलाज करने के तरीके 

    दरअसल, ज्यादातर मामलों में दांतों के बीच के गैप का इलाज चुनौतियों से भरा हुआ बिल्कुल भी नहीं होता है। इसके इलाज के कई तरीके हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. प्राकृतिक रूप से गैप का भर जाना। 
    2. ब्रेसेस का उपयोग करना। 
    3. प्रोथेसेस और रेजिन्‍स को लगाना। 
    4. एंटीबायोटिक्‍स दवाओं से मसूड़ों के रोगों को ठीक करना।
    5. फ्लैप सर्जरी से स्‍केलिंग और रूट प्लानिंग करना। 
    6. दांतों के लिए स्टिमुलेटिंग जैल का इस्तेमाल करना। 
    7. हड्डी और सॉफ्ट टिश्‍यू की ग्राफ्टिंग करना। 
    8. सर्जरी का उपयोग करना। 
    See also  Professional Teeth Whitening Procedure And The Reason To Choose It

    निष्कर्ष: एक हेल्दी ज़िंदगी जीने के लिए दांतों का मजबूत और एक सीध में होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आज कई लोग दांतों के बीच होने वाली गैप की समस्या से परेशान हैं, क्योंकि यह समस्या चेहरे की खूबसूरती के साथ -साथ पर्सनालिटी पर भी बुरा प्रभाव डालती है, जिसकी वजह से लोगों को दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। दांतों के बीच गैप जिसे डायस्टेमा के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या आम है, जो एक व्यक्ति को किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकती है। दांतों में असामान्य वृद्धि होना, मसूड़ों की बीमारियां होना, बचपन की बुरी आदतों का होना और साथ में फ्रेनम टिशू की भूमिका होना यह सभी दांतों के बीच गैप होने के प्रमुख्य कारण हो सकते हैं। इस समस्या को नज़रअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दांतों की समस्याओं के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर आपकी अपॉइनमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इस के इलाज के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।