Contact Us

    pros and cons of Braces

    दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा पाने के लिए ब्रश करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    आज दांतों से जुड़ी समस्याओं का होना काफी आम है, इससे सभी वर्ग के लोग बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। दांतों से जुड़ी समस्याएं छोटे बच्चों में भी दिखने को मिलती हैं, जिन पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। क्योंकि, बचपन में होने वाली समस्याओं का इलाज अगर उसी वक्त न किया जाए, तो यह आगे चलकर उस को काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। इस में किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि लोगों को अपने गलत खानपान और जीवनशैली की कुछ गलत आदतों की वजह से लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें दांतों की सेंसिटिविटी यानी कि दांतों में झनझनाहट होना शामिल है। आम तौर पर, इस समस्या की शिकायत लगभग सभी वर्ग के लोग करते हैं, जिसमें कुछ भी ठंडा या फिर गर्म खाने के बाद उन को दांतों में एक अलग सी झनझनाहट का सामना करना पड़ता है। यह समस्या काफी आम होती है, पर दांत में होने वाली समस्या चाहे जो भी हो उसका इलाज होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हाँ, यह सच है, कि जब किसी व्यक्ति के दांत सेंसिटिव हो जाते हैं, तो उस दौरान उस को मीठा खाने, ठंडा पानी पीने या फिर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी किसी भी तरह की ठंडी चीज का सेवन करने पर दांतों में काफी ज्यादा दर्द या फिर झनझनाहट की समस्या का अनुभव हो सकता है। यह समस्या काफी दर्द देह होती हैं, इसलिए समय पर ध्यान देकर इलाज महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, लगभग हर 8 व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति को सेंसिटिव दाँतों कि समस्या का सामना करना पड़ता है। 

    See also  टूटे या मिसिंग टीथ (Missing teeth) के लिए डेंटल ब्रिज (Dental Bridges) का उपचार बना वरदान!

    आम तौर पर, इस बात को तो लगभग सभी जानते ही हैं, कि समय के साथ लोगों के खानपान में काफी तेजी से बदलाव हुआ है और इसी बदलाव की वजह से लोगों को न केवल शरीर से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि इसके कारण उन के दांत की सेहत भी बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हम में से ज्यादातर लोग फास्ट फूड्स और रेडीमेड फूड्स का अधिक सेवन करते हैं, जिसमें कहीं न कहीं हाई एसिड होता है, जो शारीरिक सेहत के साथ-साथ, दांतों के दांतों के इनेमल को भी बुरी तरीके से

    प्रभावित कर देता है। आम तौर पर, सिर्फ इन्हीं कारणों की वजह से सेंसिटिव दांतों की समस्या लोगों में काफी तेजी से बढ़ रही है। माना कि यह समस्या आम होती है, पर इसको नजरअंदाज करना दांतों की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। दरअसल, हम में ज्यादातर लोग इस समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर इस समस्या का इलाज नहीं करवाते हैं। ऐसे में, आपको या तो तुरंत

    डॉक्टर से मिलना चाहिए, या फिर ब्रश करते वक्त कुछ बातों का महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए। इस में अपने हल्के हाथों से ब्रश करना, बहुत ज्यादा टूथपेस्ट न लेना, फ्लोराइड माउथवॉश का इस्तेमाल करना, खट्टी चीजों का सेवन करने के बाद ब्रश करना और ब्रश की सफाई पर अच्छे से ध्यान देना जैसी कुछ बातें शामिल हो सकती है, जिनका ध्यान रखना आपकी पहले जिम्मेदारी होनी चाहिए। अगर आप ब्रश करते वक्त इन बातों का अच्छे से ध्यान रखते हैं, तो ऐसे में आपको कभी भी दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या नहीं हो सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या दांतों में दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं किसी बड़ी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा पाने के लिए ब्रश करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें!

    दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा पाने के लिए आप ब्रश करते वक्त निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे कि 

    1. हल्के हाथों से ब्रश करना 

    काफी तेज और जोर से ब्रश करने पर आपके दांतों में सेंसिटिविटी का जोखिम और भी बढ़ सकता है। इससे न केवल दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे दांतों को बांधकर रखने वाले मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए अपने दांतों को हमेशा हल्के हाथों से ही ब्रश करना चाहिए। इसके लिए मुलायम और आरामदायक ब्रश का ही इस्तेमाल करें। 

    1. बहुत ज्यादा टूथपेस्ट का उपयोग न करना 

    ऐसी परिस्थिति में, ध्यान रखें कि आप ब्रश करने के लिए ज्यादा मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करें। क्योंकि, ज्यादा मात्रा में लिया जाने वाला टूथपेस्ट दांतों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान, ध्यान रहे कि वयस्क लोगों को मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट लेना चाहिए और वहीं छोटे बच्चों को मूंग के बराबर टूथपेस्ट लेना चाहिए। 

    1. खट्टी चीजों का सेवन करने के बाद ब्रश करना 
    See also  एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई ऐसी टिप्स जो करे डेंटल फोबिया की समस्या को दूर

    सेंसिटिव दांतों की समस्या होने पर पहले तो आप फलों के रस, शीतल पेय, सिरका, रेड वाइन और चाय आदि के सेवन से दूर रहें और अगर आप इन का सेवन करते हैं, तो कुछ समय बाद ब्रश जरूर करें। क्योंकि, यह भोजन दांतों के इनेमल को घिस देते हैं, जो दांतों की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। 

    निष्कर्ष: सेंसिटिव दांत की समस्या होने पर आपको मीठा खाने, ठंडा पानी पीने या फिर ठंडी चीजों का सेवन करने पर दांतों में दर्द और झनझनाहट की समस्या महसूस हो सकती है। अध्ययन के मुताबिक हर 8 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति सेंसिटिव दांत कि समस्या से परेशान है। अगर आप भी दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्रश करते वक्त इस लेख में बताई गई बातों का ध्यान रख सकते हैं। इस से आप सेंसिटिव दांतों की समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं, पर फिर भी कोई गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।