असल में, ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल काफी लम्बे वक्त से बहुत सी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। हाँ, यह बात सच है, कि लोंग को दांत के दर्द से राहत पाने का सबसे असरदार और सबसे पुराना उपाय माना जाता है। लौंग सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसका इस्तेमाल हर घर की रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए एक मसाले के तौर पर किया जाता है।
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पुराने जमाने से लेकर अब तक लौंग का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। आम तौर पर, आपने अक्सर ही यह देखा होगा कि दांत के दर्द से जल्दी राहत पाने के लिए दादी और नानी के नुस्खों में लौंग का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। दरअसल, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- इन्फ्लेमेटरी और एनलजेसिक जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो दांत के दर्द से राहत प्रदान करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, मसूड़ों को सख्त करने के लिए और मुँह से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुँह से जुड़ी तरह -तरह की इन्फेक्शन से भी लड़ने में काफी ज्यादा मदद करता है
लौंग क्या है?
दरअसल, लौंग को एक खुशबूदार मसाला माना जाता है, जिसका इस्तेमाल दुनिया कि हर रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ -साथ सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फादेमंद होती है। आम तौर पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह एक सदाबहार लौंग के पेड़ की सूखी, फूलों की कलियों से बनता है, जिसे सीजी गियम एरो-मैटिकम पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होने की वजह से इसका इस्तेमाल पारंपरिक दवा में भी किया जाता है। यह दर्द, पाचन और इम्यूनिटी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायता प्रदान करता है।
दांतों के दर्द को कम करने के लिए लौंग का इस्तेमाल करने के तरीके
वैसे तो, ऐसे लौंग के कई तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दांतों के दर्द को दूर करने के लिए लौंग के इस्तेमाल में निम्नलिखित तरीके शामिल हो सकते हैं, जैसे कि
- दरअसल, जिस किसी भी दांत में दर्द हो, उस दांत के पास लौंग को रखें और इस को दांत के नीचे कुछ वक्त तक के लिए दबाकर रखें। इस दौरान लौंग से निकलने वाला रस दांत के दर्द को धीरे-धीरे कम करेगा।
- दर्द से जल्द राहत पाने के लिए आप तीन से चार लौंग पीसकर इस में ऑलिव ऑयल को मिलाएं और इसका एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। आपके जिस भी दांत में दर्द हो रहा हो उस दांत के ऊपर इस पेस्ट को लगाएं, और कुछ समय बाद दर्द में फर्क देखें।
- आम तौर पर, दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप थोड़ी सी रूई को लौंग के तेल में भिगो लें और दर्द वाले दांत पर कुछ वक्त तक के लिए दबाकर रखें। कुछ देर तक वह जगह सुन्न हो जाएगी और दर्द धीरे-धीरे कम हो जाएगा हो।
लौंग का इस्तेमाल किन -किन चीजों में होता है?
दरअसल, लौंग का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है, जिसमें से कुछ चीजें निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं, जैसे कि
- खाना बनाने में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है।
- लौंग का इस्तेमाल दवा के तौर पर दांत के दर्द को कम करने, गले की खराश को मिटाने, पाचन में सुधार करने, मतली और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है।
- टूथपेस्ट, माउथवॉश और साबुन जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में भी लौंग का इस्तेमाल किया जाता है।
लौंग के स्वास्थ्य लाभ क्या होते है?
लौंग से सेहत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि,
- यह पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं जैसे कि पेट दर्द और गैस से राहत प्रदान करता है।
- शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायता करता है।
- इसके एंटी-माइक्रोबियल जैसे गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
- यह सिरदर्द और दांत के दर्द में काफी ज्यादा उपयोगी माना जाता है।
निष्कर्ष:
दरअसल, लौंग का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं का इलाज करने के लिए एक दवा के तौर किया जाता है। यह बात सही है, कि लौंग को दांत के दर्द से राहत पाने का सबसे पुराना और एक असरदार उपाय माना जाता है। कुल मिलाकर इस दौरान, ध्यान देने वाली बात यह है, कि अगर आप दांत के दर्द से काफी दिनों से जूझ रहे हैं, तो आपको तुरंत इस दौरान अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि लौंग आपको सिर्फ कुछ समय तक के लिए दर्द से राहत प्रदान कर सकता है, इसका पूरी तरीके इलाज नहीं कर सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।