Contact Us

    Crookedly teeth treatment

    क्या विटामिन डी की कमी के कारण दांतों में हो सकती है पीलेपन की समस्या? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दांतों में समस्या कई कारणों की वजह से हो सकती है। जिन पर, कई लोग पहले से ध्यान नहीं देते हैं और फिर जब बाद में समस्या का निर्माण हो जाता है, तो वह लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं और समस्या का समाधान करने के लिए कई तरह के उपायों का इस्तेमाल करते हैं, या फिर डॉक्टर के चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे में, बहुत से लोगों को तो दांतों में समस्या के बारे में पता होने के बावजूद भी दांतों की देखभाल को महत्व नहीं देते हैं और नजरअंदाज कर उन्हीं आदतों को अपनाना ठीक समझते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दाँतों से जुड़ी समस्या पर ध्यान न देना और उन्हीं चीजों को बार- बार करना जिससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ती है, तो ऐसा करना दाँतों की सेहत के साथ साथ आपकी शारीरिक सेहत के लिए भी काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आम तौर पर, इससे समस्या घटने की बजाए और बढ़ती है, जिसके कारण मुँह के कैंसर या फिर दाँतों में गंभीर संक्रमण का निर्माण होता है। 

    आम तौर पर, दांतों से जुड़ी समस्याओं के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें खानपान की गलत आदतों का होना, दांतों को अच्छे से देखभाल न करना, रोजाना ब्रश करने को अहमियत न देना, ब्रश करने के सही तरीके को न अपनाना, शराब का सेवन करना, धूम्रपान का सेवन करना और रोजाना पर्याप्त मटर में पानी का सेवन न करना और जीवनशैली में गलत आदतों को अपनाना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। दांतों में पीलेपन की समस्या भी इन्हीं कारणों की वजह से होती है, जो आज लोगों में काफी ज्यादा आम बन गई है। दांतों का पीला होना न केवल एक समस्या है, बल्कि इसके कारण लोगों को आत्मविश्वास और पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति की सुंदरता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, दांत पिले होना एक आम समस्या जरूर है, पर इससे होने वाले नुकसान उससे भी कई ज्यादा हैं। दांतों में पीलेपन की समस्या कई कारणों की वजह से हो सकती है, जिस में शरीर में होने वाले विटामिन की कमी भी शामिल है। 

    See also  आखिर क्यों जरूरी होता है, दांतों के रिटेनर को साफ करना? डॉक्टर से जाने

    दरअसल, अगर आपको भी दांतों में पीलेपन की समस्या है, तो यह शरीर में किसी विटामिन की कमी के कारण भी हो सकती है। जिस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक यह बात बिल्कुल सच है, कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण ओरल हेल्थ बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। जिसके कारण न केवल दांत कमजोर हो जाते हैं, बल्कि दांत पिले भी नजर आने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण व्यक्ति के मसूड़ों पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे मसूड़ों में काफी ज्यादा सूजन देखने को मिल सकती है। इस तरह की समस्या में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और इस की अच्छे से जांच करवानी चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    विटामिन डी और दांतों का आपस में क्या कनेक्शन है?

    दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि विटामिन डी और दांतों का आपस में एक बहुत ही गहरा संबंध है। आम तौर पर, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी का होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की काफी मात्रा में कमी हो जाती है, तो इससे न केवल शरीर की सेहत प्रभावित होती है, बल्कि मुँह की सेहत पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति को ओरल हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार भी हो सकती हैं, जैसे 

    1. दांतों की ऊपरी परत यानी कि इनेमल का कमजोर होना। 
    2. दांतों का उम्र से पहले या फिर जल्दी खराब हो जाना। 
    3. दांतों पर पीलेपन की समस्या का खतरा बढ़ जाना। 

    रिसर्च का क्या कहना है? 

    पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बताया गया है, कि जिन लोगों के शरीर में ज्यादातर विटामिन डी की कमी पाई जाती है, असल में उन लोगों के मसूड़ों में सूजन की समस्या को देखा जा सकता है। इस समस्या से पीड़ित लोगों में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी काफी ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी दांतों की सेहत और रंग पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव डालती है। इसके कारण दांत पीले होते हैं और मुँह का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। 

    See also  क्या इन घरेलू उपायों की मदद से दांतों में होने वाले दर्द को किया जा सकता है कम? डॉक्टर से जानें, इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में!

    पीले क्यों पड़ने लगते हैं दांत?

    आम तौर पर, हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार, दांत पीले पड़ने की समस्या ज्यादातर शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हो सकती है। हालांकि, इसके अलावा भी कई कारण इस समस्या के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं, जिस में काफी मात्रा में चाय का सेवन करना, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का काफी ज्यादा सेवन करना, स्मोकिंग या फिर तंबाकू का इस्तेमाल करना, सही तरीके से ब्रश न करना और खराब मौखिक स्वच्छता होना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। 

    आखिर किन तरीकों से दांतों को चमकाया जा सकता है? 

    आम तौर पर, निम्नलिखित तरीकों से आप अपने दांतों की सेहत में सुधार कर सकते हैं और अपने दांतों को चमकदार बना सकते हैं, जैसे 

    1. ऐसे में दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें। 
    2. फ्लोराइड रिच टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। 
    3. जीभ की सफाई का ध्यान रखें। 
    4. दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट का सेवन करें। 
    5. विटामिन डी कमी को पूरा करने के लिए रोजाना सुबह 15 से 20 मिनट तक तजि धूप का आनंद लें। 
    6. ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से अपना बचाव करें। 
    7. इस दौरान स्मोकिंग और शुगर से भरपूर ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करें।
    8. दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। 
    9. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करें। 

    निष्कर्ष: इसमें कोई शक नहीं है, की व्यक्ति द्वारा अपनाई जाने वाली गलत आदतों के कारण ही दांतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जिस में दांतों का पीला होना भी शामिल है। यह समस्या दर्द देने वाली होती है, पर एक व्यक्ति की जिंदगी में आत्मविश्वास कम करने और पर्सनालिटी व सुंदरता को खराब करने जैसी कई तरह की परेशानियों को जरूर पैदा कर देती है। इस समस्या को नजरअंदाज करने की बजाए, इस पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। वैसे भी लोग इस समस्या को चाह कर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इस समस्या के कारण लोगों को एक दूसरे के सामने हंसने और बोलने में काफी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इसलिए, दांतों से जुड़ी इस समस्या का तुरंत समाधान करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस समस्या के पीछे कई कारण शामिल हो सकते हैं, जिस में शरीर में विटामिन डी की कमी होना भी शामिल है। यह समस्या आम होती है, पर किसी भी व्यक्ति को कभी भी प्रभावित कर सकती है। अगर आपके भी दांतों में पीलेपन की समस्या है, तो आप एक बार जरूर डॉक्टर के पास जाकर विटामिन डी की जांच करवाएं। इसके अलावा, मुँह की सफाई और स्वच्छता का ध्यान भी रखें। अगर इस तरह की स्थिति में आपके दांत सामान्य से ज्यादा पीले हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  दांतों में फिलिंग के बाद क्या गर्म खाने का सेवन किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. किन कारणों की वजह से दांतों में दर्द की समस्या होती है?

    आम तौर पर, दांतों में दर्द की समस्या कई कारणों की वजह से हो सकती हैं, जिसमें दाँतों में कैविटी होना, दांतों में दरार आना, मसूड़ों की बीमारी होना, दांत पीसने की आदत होना, अक्ल दाढ़ निकलना और इनेमल का कमजोर होना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। 

    प्रश्न 2. किन कारणों की वजह से दाँतों में कीड़ा लग सकता है?

    दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि दांतों में कीड़ा असल में कोई कीड़े की तरह नहीं होता है, बल्कि यह तो दाँतों में बैक्टीरिया के माध्यम से पैदा किया गया एक एसिड होता है, जो दाँतों में सड़न को पैदा कर देता है। आम तौर पर, दाँतों में कीड़ा लगने की समस्या कई कारणों की वजह से हो सकती है, जिसमें विशेष तौर पर मीठे और चिपचिपे पदार्थ का अधिक सेवन करना, मुँह की अच्छे से सफाई न करना और मुँह में लार की कमी होना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं।