दांतों के लिए एक सुरक्षित और असरदार टूथपेस्ट की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए, दांतों की अच्छे से देखभाल और किसी भी तरह की बीमारी से बचाने के लिए एक सही टूथपेस्ट का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, सवाल उठता है, कि क्या आप एक अच्छे, असली और असरदार टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं? हम में से ज्यादातर लोगों का मानना है, कि वह एक ही दुकान से सारा सामान लेते हैं, तो उसके पास टूथपेस्ट भी असली वाला ही होगा, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कई बार लोग असली समझकर गलत, मतलब कि नकली टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने लग जाते हैं और इसके कारण दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, जब लोगों द्वारा पूछा जाता है, तो वह अक्सर यही कहते हैं, कि हां हम एक असली टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि, उन के टूथपेस्ट में नमक, नींबू, नीम या बबूल है, तो आपको बता दें, कि यह जरूरी नहीं है, कि केवल आप इन चीजों के आधार पर ही यह तय करेंगे, कि आपका टूथपेस्ट असली है। इसके अलावा भी आप टूथपेस्ट की कंपनी के नाम के स्पेलिंग और लोगो को चेक करके, पैकेजिंग की जांच करके, सील बंद की जांच करके, पेस्ट का टेक्सचर चेक करके और मैन्युफैक्चरर की डिटेल पड़के आप घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान कर सकते हैं। अगर इन में से आपको किसी में भी कोई भी गड़बड़ी नजर आती है, तो आपको उस टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपके दांतों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानते हैं।
घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान किस तरह की जा सकती है?
दांतों की सुरक्षा के लिए असली और नकली टूथपेस्ट के बारे में जानकारी होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए, ऐसे में आप घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान निम्नलिखित तरीकों से कर सकते हैं। ऐसे में, आप टूथपेस्ट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, इससे आपको असली और नकली का पता जरूर चल जाएगा:
- कंपनी के नाम के स्पेलिंग और लोगो जरूर चेक करें
दांतों की सुरक्षा और दांतों की सेहत को बरकरार रखने के लिए सही टूथपेस्ट का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, जब भी आप किसी भी टूथपेस्ट को खरीदें तो इस दौरान कंपनी के नाम के स्पेलिंग को जरूर चेक करें और साथ में कंपनी के लोगो को भी जरूर चेक करें। ऐसे में, अगर आपको कंपनी के नाम में थोड़ी सी भी गलती नजर आये, तो आपको उस दौरान समझ जाना चाहिए, कि यह टूथपेस्ट नकली है और आपके दाँतों के लिए सुरक्षित नहीं है। दरअसल, जो टूथपेस्ट नकली होता है, उस में अक्सर ही कंपनी के नाम में स्पेलिंग में कुछ तो बदलाव होता ही है। साथ में, कंपनी का लोगो भी बनावटी या फिर असली ब्रांड से मिलता-जुलता हो सकता है, पर उससे अलग हो सकता है।
- पैकेजिंग की जांच भी महत्वपूर्ण रूप से करें
दरअसल, इसके बारे में तो आपको पता ही होगा, कि कंपनी की पैकेजिंग की क्वालिटी उच्च गुणवत्ता वाली होती है और व्ही अगर बात की जाए नकली टूथपेस्ट पैकेजिंग की तो इस की क्वालिटी काफी ज्यादा खराब हो सकती है और दिखने में भी ठीक नहीं लग सकती है। इस तरह की स्थिति में पैकेजिंग की क्वालिटी से ही बहुत आसानी से असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान की जा सकती है।
- सील बंद की जांच अवश्य करें
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब कभी भी आप किसी भी चीज को खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी सील को जरूर चेक करें। इसी तरह जब आप किसी ब्रांडेड टूथपेस्ट को खरीदते हैं, तो इस दौरान ट्यूब की सील चेक करना न भूलें। दरअसल, ऐसे में आपको ब्रांडेड कंपनी के टूथपेस्ट ट्यूब की क्वालिटी खराब नहीं मिल सकती है। ऐसे में, अगर आपको टूथपेस्ट ट्यूब की सील किसी भी तरह से टूटी हुई या फिर आपको वो खराब नजर आती है, तो उसको बिल्कुल भी न खरीदें। ऐसे में हो सकता है, कि यह एक नकली टूथपेस्ट हो और इस्तेमाल करने पर आपके दांतों को नुकसान पहुंचा दें। इसलिए सतर्क रहना महत्वपूर्ण है।
निष्कर्ष: लंबे समय तक दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए दांतों को अच्छे तरीके से देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए दांतों की अच्छे से सफाई और दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना काफी ज्यादा अहम होता है और दांतों को ब्रश करने के लिए सही और एक असरदार टूथपेस्ट का भी होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जो आपकी सेंसिटिविटी, मसूड़ों की समस्या या फिर दांतों को सफेद करना जैसी जरूरतों को पूरा करता हो। ऐसे में, ज्यादातर लोग प्रोडक्ट की चमक-धमक और उसके बारे में तमाम बातों को सुनकर खरीद लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है। ऐसे में, गलत टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, दांतों की सुरक्षा के लिए असली और नकली टूथपेस्ट में फर्क पहचानना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसा करके न केवल हमारे दांतों की सेहत बरकरार रहती है, बल्कि इससे दांतों की मजबूती और सड़न भी कोसो दूर रहती है। ऐसे में, असली और नकली टूथपेस्ट का पता करने के लिए आप उस प्रोडक्ट की पैकेजिंग जरूर चेक करें। जैसा कि इस लेख में बताया गया है। इसके अलावा, आप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैक पर ब्रांड या फिर कंपनी के नाम के स्पेलिंग को जरूर चेक करें। इससे आप अपने दांतों को दूसरे टूथपेस्ट से होने वाले जोखिम को रोक सकते हैं। ऐसे में अगर आपके दांतों को कोई भी गंभीर समस्या होती है, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही स्माइल ज़ोन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. दांतों का असली रंग कैसा होना चाहिए?
दरअसल, हम में ज्यादातर लोगों को लगता है, कि दांतों का रंग सफेद होने पर ही वह पूरी तरह स्वस्थ होते हैं, पर आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि स्वस्थ दांतों का प्राकृतिक रंग पूरी तरह सफेद नहीं होता है। असल में, यह हल्का पीला, दूधिया सफेद या फिर हल्के भूरे रंग जैसा होता है।
प्रश्न 2. दांतों के लिए कौन सा टूथपेस्ट सबसे ज्यादा बढ़िया होता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों की सेहत के लिए सबसे ज्यादा अच्छा टूथपेस्ट व्ही होता है, जो आपके दांतों की स्थिति के हिसाब से
होता है। आम तौर पर, सबसे अच्छा टूथपेस्ट आपकी अपनी जरूरतों जैसे कि सेंसिटिविटी, मसूड़ों की समस्या या फिर दांतों को सफेद करना जैसी जरूरतों पर निर्भर करता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में तो डॉक्टर अक्सर फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट की ही सलाह प्रदान करते हैं। क्योंकि, यह टूथपेस्ट न केवल दाँतों को मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि दाँतों में होने वाली सड़न को भी रोकने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं।
प्रश्न 3. क्या छोटे बच्चों के दांतों को साफ करने के लिए किसी भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है?
नहीं, छोटे बच्चों के दांतों को साफ करने के लिए अक्सर किसी भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में, केवल 6 साल से कम उम्र के बच्चों के दांतों को साफ़ करने के लिए केवल फ्लोराइड से भरपूर बच्चों के टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित और काफी ज्यादा असरदार माना जाता है।